लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Coronacirus: एक ही परिवार के 15 लोगों को किया गया था पृथक, लॉकडाउन में मिनी बस लेकर भागे, हुई कार्रवाई

By गुणातीत ओझा | Updated: April 2, 2020 17:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पुणे जिले में एक ही परिवार के 15 सदस्यों ने घर में पृथक रहने के आदेश का उल्लंघन कियामंगलवार की रात परिवार ने एक मिनी बस भाड़े पर ली और उस्मानाबाद से फरार हो गये।’’ पुणे ग्रामीण पुलिस ने वडगांव के पास उनकी बस को पकड़ लिया।

मुम्बई। महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक ही परिवार के 15 सदस्यों को घर में पृथक रहने के आदेश का उल्लंघन करने के कारण सरकारी पृथक केंद्र में रखा गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्य 22 मार्च को राज्य के उस्मानाबाद जिले में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे, जबकि राज्य सरकार ने एक जगह इकट्ठा नहीं होने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का परामर्श जारी कर रखा है।

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए पिछले महीने 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा किए जाने के बाद अधिकारियों ने उन्हें उस्मानाबाद में घर में ही पृथक रहने के लिए कहा और उनके हाथों पर मोहर लगा दी। अधिकारी ने बताया, ‘‘घर में कुछ दिन बिताने के बाद परिवार के सदस्यों ने पुणे लौटने की इजाजत मांगी जिससे स्थानीय अधिकारियों ने इंकार कर दिया। मंगलवार की रात परिवार ने एक मिनी बस भाड़े पर ली और उस्मानाबाद से फरार हो गये।’’ पुणे ग्रामीण पुलिस ने वडगांव के पास उनकी बस को पकड़ लिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अब उन्हें सरकारी पृथक केंद्र में रखा है।’’

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के तीन और मामले सामने आए, कुल संख्या 338 पर पहुंची

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को तीन और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 338 हो गए हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन तीन लोगों में से दो पुणे से और एक बुलढाणा से सामने आया है। बुधवार तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 335 मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में अभी तक कोरोना वायरस से 12 लोग जान गंवा चुके हैं। राज्य की राजधानी में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या सबसे अधिक 181 है जबकि पुणे में 50 मामले दर्ज किए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए