लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Live Updates: वाराणसी में एक और केस, कुल संख्या 61, प्रयागराज में कोविड-19 के चार नए मरीज मिले

By भाषा | Updated: May 1, 2020 17:16 IST

देश में कोरोना केस बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में 1,993 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 35,043 हो गई है, इसमें से 25,007 मामले सक्रिय हैं। पिछले 24 घंटे में 564 मामले ठीक हो चुके हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 8,888 हो चुकी है, हमारा रिकवरी रेट 25.37% हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्दे35 वर्षीय महिला काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक हैं। ये माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोरोना टेस्टिंग लैब में कार्य करती हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रारंभिक जांच के अनुसार इनको घर में ही संक्रमण हुआ।

वाराणसी/प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण का एक और मामला सामने आने के बाद जनपद में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 61 हो गयी है।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी जनपद में शुक्रवार को एक महिला में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। 35 वर्षीय महिला काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक हैं। ये माइक्रोबायोलॉजी विभाग की कोरोना टेस्टिंग लैब में कार्य करती हैं। इन्हें दो-तीन दिन पहले बुखार जैसा लक्षण हुआ था, जिसके बाद इनकी जांच की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रारंभिक जांच के अनुसार इनको घर में ही संक्रमण हुआ, जहां उनके परिवार के एक व्यक्ति को कुछ दिन पहले बुखार हुआ था। वर्तमान में वह और इनके परिवार के सभी लोग ठीक हैं, परंतु महिला में लक्षण आने की वजह से टेस्टिंग लैब के प्रोटोकॉल के अंतर्गत इनका तत्काल सैंपल लिया गया और पूरी जांच कराई गई।

इसके अलावा लैब के इनके संपर्क के और भी कर्मियों के नमूने लिए गए, जो सभी नेगेटिव पाए गए। इस मामले को मिलाकर वाराणसी में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल लोगों की संख्या 61 हो गई है। यह वैज्ञानिक चेतगंज क्षेत्र के बाग बरियार सिंह की रहने वाली हैं, जिसे आज जनपद का 25वां हॉटस्पॉट बनाया जा रहा है।

इनके घर के सभी सदस्यों के नमूने लिए गए हैं तथा इनके हॉटस्पॉट व बफर जोन में सभी लोगों की स्क्रीनिंग तथा लक्षण दिखने वाले लोगों की जांच भी कराई जाएगी। इसके लिए अलग से स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई जा रही है। 

प्रयागराज में शुक्रवार को नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित चार नए मरीज मिले हैं जिससे इस जिले में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या नौ हो गई है। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने चार नए मरीज मिलने की पुष्टि की। कोविड- 19 के लिए नोडल अधिकारी डॉक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि जिले में लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए 50 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं जहां से आज 110 लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि चार लोगों को छोड़कर बाकी सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें एक व्यक्ति सैदाबाद का है जो मुंबई से यात्रा कर प्रयागराज आया है। दूसरा व्यक्ति बरौत का रहने वाला है जो नासिक से आया है। उन्होंने बताया कि तीसरा व्यक्ति इंदौर से यात्रा कर प्रयागराज आया है, जबकि चौथा व्यक्ति जिले के लूकरगंज का निवासी है और वह यहीं संक्रमित हुआ है। इस तरह से कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनवाराणसीप्रयागराजइलाहाबादयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह