लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नरेंद्र मोदी सरकार से पहले ओडिशा ने लिया बड़ा फैसला, 30 अप्रैल तक राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाया

By विनीत कुमार | Updated: April 9, 2020 12:54 IST

ओडिशा में कोरोना वायरस के अब तक 42 मामले सामने आये है। इससे पहले ओडिशा सरकार ने राज्य में लोगों के घर से बाहर निकलने पर भी मास्क लगाने को अनिवार्य किया था।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया, 30 अप्रैल तक रहेगा लागूपीएम मोदी ने पिछले महीने की थी पूरे देश में लॉकडाउन की घोषणा, बढ़ाने को लेकर केंद्र सरकार भी कर रही है विचार

कोरोना वायरस संकट के बीच ओडिशा सरकार ने राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। ऐसा फैसला लेने वाला ये देश का पहला राज्य है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने साथ ही केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा शुरू ना करने का भी अनुरोध किया है। राज्य में शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रहेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च को देश भर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। यह समयसीमा 14 अप्रैल को खत्म हो रही है।

ओडिशा मास्क लगाने को जरूरी करने वाला देश का पहला राज्य भी था। इसके बाद दूसरे राज्यों और शहरों में इसे लागू किया गया है। वैसे बता दें कि मंगलवार से कोरोना वायरस का कोई नया मामला राज्य में सामने नहीं आया है। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की निगरानी के लिए बुधवार को और क्षेत्रों को प्रसार नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया। 

राज्य में कोरोना वायरस के अब तक 42 मामले सामने आये है। अधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर में पांच क्षेत्रों को सील किया गया है जिनमें 7,992 मकान हैं और इन क्षेत्रों को प्रसार नियंत्रण क्षेत्र घोषित किया गया है। भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार उसने कोरोना वायरस की स्थिति का पता लगाने के लिए लगभग 4,000 लोगों की निगरानी की और कुछ संदिग्ध लोगों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

टॅग्स :कोरोना वायरसओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया