लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची चार हजार के पार, अब तक 182 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2020 12:20 IST

इंदौर में कोविड-19 के नये मरीजों की तादाद में पिछले 16 दिनों में कमी आयी है। लेकिन इनकी मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 44 नये मामले सामने आए हैं। जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,090 से बढ़कर 4,134 हो गयी है।

इंदौरः देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 44 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 4,090 से बढ़कर 4,134 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘हमें पिछले 24 घंटे के दौरान 1,687 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 44 नये मरीज मिले हैं।"

अधिकारी ने बताया कि संक्रमित होने के बाद अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान 83 वर्षीय महिला और 75 वर्षीय पुरुष समेत चार और मरीजों की मौत हो गयी। बहरहाल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि इन मरीजों की मौत किस तारीख को हुई। मौत के चार और मामलों का ब्योरा दिये जाने के बाद जिले में कोविड-19 की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 182 पर पहुंच गयी है।

अधिकारी ने बताया कि इलाज के बाद संक्रमण मुक्त होने पर अब तक जिले के 3,048 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। सरकारी आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में मरीजों के उपचार के बाद उनके इस महामारी से उबरने की दर (रिकवरी रेट) बुधवार सुबह की स्थिति में करीब 73 प्रतिशत थी, जबकि उनकी मृत्यु दर 4.4 फीसद दर्ज की गयी।

आंकड़ों के मुताबिक जिले में कोविड-19 के नये मरीजों की तादाद में पिछले 16 दिनों में कमी आयी है। लेकिन इनकी मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बनी हुई है। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला अब भी रेड जोन में ही है। जिले में इस प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं