Coronavirus: उज्जैन में संक्रमितों की संख्या 106 पर पहुंची, कलेक्टोरेट कर्मी समेत अब तक 15 को निगल गया कोरोना

By बृजेश परमार | Updated: April 25, 2020 05:36 IST2020-04-25T05:36:39+5:302020-04-25T05:36:39+5:30

जिले में लगातार तीसरे दिन पॉजिटिव आंकड़ों ने उछाल मारते हुए शतक मार दिया है। शुक्रवार को 15 पॉजिटिव बढ़े, इनमें 4 मृतक भी शामिल हैं। इन्हीं में कलेक्टोरेट में पदस्थ कर्मचारी की भी मृत्यू हुई है। इनकी पॉजिटिव रिपोर्ट शुक्रवार को सामने आई। 

Coronavirus: Number of infected reaches 106 in Ujjain, corona kills 15 people till now | Coronavirus: उज्जैन में संक्रमितों की संख्या 106 पर पहुंची, कलेक्टोरेट कर्मी समेत अब तक 15 को निगल गया कोरोना

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमध्य प्रदेश के उज्जैन में कलेक्टोरेट में पदस्थ तृतीय श्रेणी कर्मचारी नाजिर समेत कोरोना वायरस 15 लोगों को निगल गया है। इसके साथ ही उज्जैन में पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा शतक पार हो गया।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कलेक्टोरेट में पदस्थ तृतीय श्रेणी कर्मचारी नाजिर समेत कोरोना वायरस 15 लोगों को निगल गया है। इसके साथ ही उज्जैन में पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा शतक पार हो गया। 

विश्वव्यापी संगठन संघ के उज्जैन के सिंहपुरी क्षेत्र में निवासी अहम परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने सिंहपुरी में कोरोना संक्रमित मिलने के कारण दिसावल के बाड़ा से लेकर सिंहपुरी का एरिया कंटेंटमेंट घोषित कर दिया है।

जिले में लगातार तीसरे दिन पॉजिटिव आंकड़ों ने उछाल मारते हुए शतक मार दिया है। शुक्रवार को 15 पॉजिटिव बढ़े, इनमें 4 मृतक भी शामिल हैं। इन्हीं में कलेक्टोरेट में पदस्थ कर्मचारी की भी मृत्यू हुई है। इनकी पॉजिटिव रिपोर्ट शुक्रवार को सामने आई। 

52 वर्षीय नाजिर सिंहपुरी क्षेत्र के निवासी थे। हाल ही में उन्होंने पत्नी के ज्वाइंट का ऑपरेशन करवाया था। उनकी दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है। सोमवार को अचानक चक्कर आने के बाद ओआरएस का घोल लेकर जिला कलेक्ट्रेट के नाजिर घर चले गए। इसके बाद मामूली सी तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने सीएचएल अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया गया। बाद में उनका सैंपल लिया गया इसके बाद गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और शुक्रवार को उनका निधन हो गया, इतनी जल्दबाजी में सब कुछ हुआ कि लोग समझ भी नहीं पाए। 

उज्जैन में कोरोना ने टीआई के बाद एक और सरकारी कर्मचारी की जान ले ली है। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे कलेक्ट्रेट के कर्मचारी शोकाकुल हो गए। नाजिर पूर्व में एसडीएम के रीडर भी रह चुके हैं।

यह मामला सामने आने के बाद कलेक्ट्रेट के 21 कर्मचारियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके अलावा 6 कर्मचारियों के सैंपल भी लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 15 पर

शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग को 15 पॉजिटिव रिपोर्ट लैब से मिलीं। सीएमएचओ डा. अनुसूइया गवली के अनुसार 15 पॉजिटिव की रिपोर्ट मिलने के साथ ही इनमें से 11 को आईसोलेट कर दिया गया है। इन्ही में 4 मृतक जिनमें एक महिला एवं 3 पुरुष थे, उनकी रिपोर्ट भी शामिल हैं जो पॉजिटिव निकली है। 

15 पॉजिटिव में 7 महिलाएं एवं 8 पुरुष हैं। इस प्रकार से उज्जैन में कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 106 पर पहुंच गया है। 

संघ का अहम परिवार कोरोना की जद में-

सिंहपुरी क्षेत्र का ही निवासी उज्जैन में संघ परिवार की स्थापना के समय से ही अहम परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इनका परिवार शहर में कभी संयुक्त परिवारों में मिसाल के रूप में देखा जाता रहा। एक ही बाड़े में इसके करीब 87 सदस्य रहते थे। उक्त परिवार के वरिष्ठ सदस्य महामारी की जद में हैं।

संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं पानदरीबा शाखा के नियमित सदस्य रहे। विश्व हिंदु परिषद के पदाधिकारी भी रहे हैं। पारिवारिक रूप से इस परिवार ने कई आपदाओं में अग्रणी रहकर अपनी सेवाएं दी हैं। एहतियातन पूरा सिंहपुरी क्षेत्र सील किया गया है और परिवार के सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया है।

Web Title: Coronavirus: Number of infected reaches 106 in Ujjain, corona kills 15 people till now

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे