लाइव न्यूज़ :

एम्स निदेशक का दावा, भारत में कम घातक हो गया है कोरोना वायरस, 90 प्रतिशत से ज्यादा मरीज हल्के लक्षण वाले

By सुमित राय | Updated: June 3, 2020 14:30 IST

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने दावा किया है कि भारत में कोरोना वायरस की ताकत कम हुई है और यह अब कम घातक हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप गुलेरिया का कहना है कि शुरुआत में कोरोना काफी गंभीर लक्षण वाला था, लेकिन अब इसकी मारक क्षमता में कमी आई।उन्होंने कहा कि भारतीयों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है, क्योंकि हममें से अधिकांश को बीसीजी टीकाकरण लगा है।

देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और 2 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन इस बीच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने दावा किया है अब कोरोना वायरस कम घातक हुआ है।

डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का कहना है कि शुरुआत में कोरोना वायरस काफी गंभीर लक्षण वाला था, लेकिन अब इसकी मारक क्षमता में कमी आई। अब 90 फीसदी से अधिक मरीज हल्के लक्षण वाले सामने आ रहे हैं।

हिंदुस्तान से बात करते हुए रणदीप गुलेरिया ने कहा कि ज्यादा प्रभाव वाले मरीजों को शुरुआत में आइसोलेशन में रखा गया, इसलिए वायरस ज्यादा नहीं फैला। देश में 80 प्रतिशत मामले 12 से 13 शहरों में आए हैं। यदि हमने हॉटस्पॉट नियंत्रित कर लिए तो पीक दो से तीन हफ्ते में आ जाएगा। केस कम हों और दोगुना होने में ज्यादा वक्त लगेगा तो पीक जल्द आएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीयों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है, क्योंकि हममें से अधिकांश को बीसीजी टीकाकरण लगा है। भारत में आईसीयू और वेंटिलेटर वाले रोगियों की संख्या काफी कम है। 

डॉ. गुलेरिया ने कहा, "हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन और रेमडिसवीर दवाओं पर ट्रायल चल रहे हैं। रेमडिसवीर से रोगियों का अस्पताल में रुकने का समय कम होता है, लेकिन गंभीर मरीजों में मृत्यु दर कम होती हो ऐसा नहीं है। हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन हल्के लक्षण वाले स्वास्थ्यकर्मियों के लिए लाभदायक रही है।"

एम्स डायरेक्टर ने कहा कि भारत में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है, लेकिन लोगों को हॉटस्पॉट में सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसे स्थानों पर चेन ब्रेक करने की जरूरत है और इसके लिए लोगों को जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि लोगों ने ध्यान नहीं रखा तो दो सप्ताह में इसका असर दिखेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में 207615 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और अब तक 100302 लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में कोविड-19 से अब तक 5815 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और एक व्यक्ति देश छोड़कर जा चुका है, जबकि देश में कोरोना के 101497 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :एम्सकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं