लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: देश के इस राज्य में लगातार 4 दिनों से एक भी कोरोना संक्रमण का मामला नहीं आया सामने

By अनुराग आनंद | Updated: April 12, 2020 20:03 IST

उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 35 है, जिनमें से दो और मरीज ठीक हो गए हैं। अब रिकवर हुए संक्रमितों की कुल संख्या सात हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदून मेडिकल अस्पताल में भर्ती अमेरिकी नागरिक और सेलाकुई निवासी युवक की लगातार दूसरी बार रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दुबई से लौटे सेलाकुईं निवासी 21 वर्षीय युवक ने 15 दिन में कोरोना को हरा दिया।

देहरादून: देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां लगातार चौथे दिन एक भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। अब भी राज्य में कुल मामलों की संख्या 35 है। इस बात की जानकारी उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने दी है। 

बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 35 है, जिनमें से दो और मरीज ठीक हो गए हैं। अब रिकवर हुए संक्रमितों की कुल संख्या सात हो गई है। दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती अमेरिकी नागरिक और सेलाकुई निवासी युवक की लगातार दूसरी बार रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

दुबई से लौटे सेलाकुईं निवासी 21 वर्षीय युवक ने 15 दिन में कोरोना को हरा दिया। वह दुबई में एक होटल में पिछले करीब एक साल से हॉस्पिटैलिटी का काम कर रहे था। कोरोना का संक्रमण बढ़ने से गत 18 मार्च को दुबई से वापस अपने घर आया था। दुबई में ही किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर वह वायरस की चपेट में आया।बहुत दिनों बाद दिखे बीमारी के लक्षण

बीमारी के लक्षण उसने बहुत दिनों बाद दिखे। लेकिन इसके बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी। उपचार के दौरान अस्पताल में भी चिकित्सकों का पूरा सहयोग किया। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ भी युवक को लगातार भरोसा दिलाते रहे।

अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय युवक चिकित्सकों , नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मियों का आभार जताना नहीं भूला। युवक का कहना है कि कोरोना बीमारी में मन में नेगेटिव ख्याल नहीं लाना है। साथ ही डॉक्टरों द्वारा बताई गई सलाह के अनुसार काम करना है और सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन का सभी लोग अच्छी तरह से पालन करें, ताकि हम लोग कोरोना को जड़ से मिटा सके। कोरोना वायरस से जंग जीतकर सकुशल घर वापस पहुंचने पर युवक के परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तराखण्डसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं