लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: 23 मार्च को सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक नोएडा मेट्रो नहीं चलेगी

By भाषा | Updated: March 21, 2020 23:34 IST

एनएमआरसी ने एक वक्तव्य में कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार के खतरे के मद्देनजर 23 मार्च को भी मेट्रो रेल और बसों की फ्रीक्वेंसी और समय में बदलाव किया गया है। एनएमआरसी ने लोगों को हिदायत दी कि वे मेट्रो का इस्तेमाल बहुत आवश्यक होने पर ही करें, लोगों से दूरी बनाए रखें और जिनमें कोविड-19 के लक्षण हैं वे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल न करें।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस फैलने के खतरे के बीच नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली मेट्रो रेल सोमवार को सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक नहीं चलेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक्वा लाइन का प्रबंधन देखने वाले नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एनएमआरसी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान पर रविवार को मेट्रो रेल और सिटी बस के परिचालन को पहले ही निलंबित कर दिया था।

कोरोना वायरस फैलने के खतरे के बीच नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली मेट्रो रेल सोमवार को सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक नहीं चलेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक्वा लाइन का प्रबंधन देखने वाले नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एनएमआरसी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान पर रविवार को मेट्रो रेल और सिटी बस के परिचालन को पहले ही निलंबित कर दिया था।

एनएमआरसी ने एक वक्तव्य में कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार के खतरे के मद्देनजर 23 मार्च को भी मेट्रो रेल और बसों की फ्रीक्वेंसी और समय में बदलाव किया गया है। एनएमआरसी ने लोगों को हिदायत दी कि वे मेट्रो का इस्तेमाल बहुत आवश्यक होने पर ही करें, लोगों से दूरी बनाए रखें और जिनमें कोविड-19 के लक्षण हैं वे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल न करें।

वक्तव्य में कहा गया, “सुबह छह बजे से आठ बजे के बीच ट्रेन और बस 20 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। अगले दो घंटे सुबह आठ बजे से दस बजे के बीच की फ्रीक्वेंसी (साढ़े सात मिनट के अंतराल पर) सामान्य रहेगी।” ए

नएमआरसी ने कहा, “सोमवार को सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक कोई ट्रेन या बस सेवा संचालित नहीं होगी। अपराह्न चार बजे से रात आठ बजे तक ट्रेनों के चलने की फ्रीक्वेंसी साढ़े सात मिनट की होगी। अंतिम सेवा टर्मिनल स्टेशन से रात आठ बजे उपलब्ध होगी।” मंगलवार 24 मार्च को ट्रेन और बस के परिचालन की जानकारी बाद में दी जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनॉएडानोएडा समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं