लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: नितिन गडकरी ने दिए निर्देश, प्रवासी मजदूरों को खाना-पानी और जरूरी मदद कराई जाएगी मुहैया

By भाषा | Updated: March 28, 2020 15:16 IST

इससे पहले गडकरी ने एनएचएआई से कहा था कि सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली बंद कर दी जाए, ताकि आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में आसानी हो।

Open in App

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) चेयरमैन और टोल ऑपरेटरों को निर्देश दिया कि वे राष्ट्रीय राजमार्गों पर प्रवासी मजदूरों को भोजन, पानी और दूसरी जरूरी मदद मुहैया कराएं।

यह आदेश इन खबरों के मद्देनजर दिया गया है कि देश में 21 दिनों के पाबंदियों के चलते प्रवासी मजदूरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वे देश के विभिन्न हिस्सों में फंस गए हैं और राजमार्गों के रास्ते सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पैदल तय करने को मजबूर हैं।

गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने एनएचएआई चेयरमैन और राजमार्ग टोल ऑपरेटरों को सलाह दी है कि वे मूल स्थानों की ओर जाने वाले प्रवासी श्रमिकों/ नागरिकों को भोजन, पानी या कोई अन्य सहायता मुहैया करने पर विचार करें। संकट के इस समय में हमें अपने साथी नागरिकों के लिए दयावान बनना होगा।’’

सड़क परिवहन और राजमार्ग ने उम्मीद जताई कि टोल ऑपरेटर उनके आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे। इससे पहले गडकरी ने एनएचएआई से कहा था कि सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल वसूली बंद कर दी जाए, ताकि आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में आसानी हो।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोगों की असुविधा को कम करने के लिए टोल संग्रह रोक दिया गया है, जिन्हें आवश्यक सामानों और मरीजों को ले जाने वाले वाहनों के लिए स्थानीय प्रशासन ने कर्फ्यू पास जारी किए हैं।’’ गडकरी ने लोगों से घर में रहने और कोरोना वायरस के प्रसार से लड़ने के लिए स्थानीय अधिकारियों की सलाह का पालन करने का आग्रह भी किया।

टॅग्स :कोरोना वायरसनितिन गडकरीइंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह