लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: न्यूजीलैंड ने भारत से आ रहे लोगों की एंट्री पर लगाई रोक, जाने पूरी अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2021 09:28 IST

भारत में कोरोना की दूसरी लहर बेहद खतरनाक साबित हो रही है। इस बीच न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड ने भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भारत से आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लगाईभारत से आने वाले लोगों पर बैन 11 अप्रैल से शुरू होगा और 28 अप्रैल तक जारी रहेगाभारत से आने वाले न्यूजीलैंड के अपने नागरिकों पर भी फिलहाल लागू रहेगी ये रोक

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच न्यूजीलैंड ने बड़ा फैसला लिया है। न्यूजीलैंड में भारत से आने वाले लोगों पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने गुरुवार को ये फैसला लिया। ये रोक उन लोगों पर भी लागू होगी जो न्यूजीलैंड के नागरिक हैं और किसी वजह से फिलहाल भारत में हैं। 

न्यूजीलैंड की सरकार की ओर से बताया गया है कि भारत से आने वाले लोगों पर बैन 11 अप्रैल से शुरू होगा और 28 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान सरकार अन्य तरीकों के बारे में सोचेगी जिससे यात्रा को फिर से बहाल किया जा सके। 

न्यूजीलैंड पहले भी कई अन्य देशों के यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा चुका है। इस लिस्ट में तब भारत भी शामिल था। हालांकि बाद में मामलों के घटने के बाद उस फैसले को वापस ले लिया गया था। 

बहरहाल, एक बार फिर न्यूजीलैंड की ओर से ये फैसला तब लिया गया है जब भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है। पिछले चार दिनों में ही तीन दिन भारत में कोरोना के एक दिन में एक लाख से अधिक केस सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को सवा लाख से ज्यादा नए मामले मिले है।

भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। बीते दिन महाराष्ट्र में करीब 60 हजार नए केस सामने आए हैं। ऐसे ही दिल्ली में भी मामले बढ़े हैं। यहां पिछले 24 घंटे में करीब 5500 मामले सामने आए हैं। यूपी में भी 5000 के करीब तो कर्नाटक में सात हजार के करीब नए मामले देखने को मिले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसन्यूज़ीलैंडकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता