लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 428 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि, चार और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 16, 2020 05:43 IST

राज्य में कोरोना वायरस से और चार लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि रायपुर के 58 वर्षीय पुरुष को 14 अगस्त को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसी दिन उसकी मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में शनिवार को 428 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14987 हो गई है। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस से और चार लोगों की मृत्यु भी हुई। 

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शनिवार को 428 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14987 हो गई है। राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस से और चार लोगों की मृत्यु भी हुई। 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिन 428 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई उनमें रायपुर जिले के 217, दुर्ग के 49, बिलासपुर के 25, रायगढ़ के 19, राजनांदगांव के 16, सरगुजा और कोण्डागांव के 14-14, महासमुंद के 13, सुकमा के नौ, कबीरधाम और बलौदाबाजार के सात-सात, कोरिया के छह, नारायणपुर के पांच, गरियाबंद, सूरजपुर, कांकेर और अन्य राज्य के चार-चार, बेमेतरा के तीन, बालोद, धमतरी और जांजगीर-चांपा के दो-दो तथा बलरामपुर और जशपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से और चार लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि रायपुर के 58 वर्षीय पुरुष को 14 अगस्त को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसी दिन उसकी मृत्यु हो गई। उसे तीन दिनों से सांस की तकलीफ, कफ तथा बुखार की शिकायत थी। 

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर के कैलाशपुरी निवासी 69 वर्षीय पुरुष कार्डियक डिजीज, डायबीटिज, किडनी डिजीज, उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्हें सात अगस्त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान 14 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई। 

उन्होंने बताया कि भिलाई के कैलाश नगर निवासी 65 वर्षीय पुरुष डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, सेप्सिस अदि रोगों से पीड़ित थे। उन्हें 12 अगस्त को रायपुर के एम्स में भर्ती कराया गया था। इलाज के 14 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले के तिल्दा निवासी 80 वर्षीय पुरुष पूर्व ही से डायबीटिज, उच्च रक्तचाप, किडनी डिजीज से पीड़ित थे। बुखार के कारण उन्हें दो अगस्त को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान 12 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गई। 

छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण के लिए 414328 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 14987 मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। अबतक 10046 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। राज्य में फिलहाल 4807 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में इस वायरस से 134 लोगों की मृत्यु हुई है। 

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 28 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। राज्य में पिछले एक माह के दौरान 10 हजार से अधिक लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 5190 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 71 लोगों की मौत हुई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित