लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नेटफ्लिक्स, फेसबुक दूरसंचार नेटवर्क पर बोझ कम करने के लिए घटाएंगे बिटरेट

By भाषा | Updated: March 25, 2020 05:59 IST

किसी वीडियो की बिटरेट उसकी गुणवत्ता तय करती है। साथ ही इससे पता चलता है कि कितना डेटा स्थानांतरित किया जा रहा है। किसी वीडियो का बिटरेट ज्यादा होना, मतलब वीडियो की गुणवत्ता अच्छा होना होता है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स और सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि वह अपने मंच से वीडियो प्रवाह का दबाव कम करेंगे ताकि कोरोना वायरस संकट के समय नेटवर्क पर डाटा प्रवाह में ज्यादा जरूरी कामों के लिए जगह बनी रहे।अमेजन प्राइम वीडियो ने भी दूरसंचार नेटवर्क के बुनियादी ढांचे पर दबाव कम करने के लिए सोमवार को अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग की बिटरेट कम करने की घोषणा की थी।

वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स और सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने मंगलवार को कहा कि वह अपने मंच से वीडियो प्रवाह का दबाव कम करेंगे ताकि कोरोना वायरस संकट के समय नेटवर्क पर डाटा प्रवाह में ज्यादा जरूरी कामों के लिए जगह बनी रहे।

गौरतलब है कि लॉकडाउन अवधि में लोगों के घरों पर रहने से नेटवर्क पर उपयोक्ताओं का बोझ बढ़ा है। अमेजन प्राइम वीडियो ने भी दूरसंचार नेटवर्क के बुनियादी ढांचे पर दबाव कम करने के लिए सोमवार को अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग की बिटरेट कम करने की घोषणा की थी। किसी वीडियो की बिटरेट उसकी गुणवत्ता तय करती है। साथ ही इससे पता चलता है कि कितना डेटा स्थानांतरित किया जा रहा है। किसी वीडियो का बिटरेट ज्यादा होना, मतलब वीडियो की गुणवत्ता अच्छा होना होता है।

नेटफ्लिक्स के उपाध्यक्ष (कंटेंट डिलीवरी) केन फ्लोरेंस ने एक ईमेल बयान में कहा, ‘‘संकट को देखते हुए हमने अपनी सेवा की गुणवत्ता बनाए रखते हुए दूरसंचार नेटवर्क पर नेटफ्लिक्स के ट्रैफिक को 25 प्रतिशत कम करने का एक तरीका विकसित किया है। इसलिए उपभोक्ताओं को उनके प्लान के साथ आने वाली गुणवत्ता मिलती रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि इससे भीड़भाड़ वाले नेटवर्क को काफी राहत मिलेगी और भारत में अगले 30 दिनों तक इस उपाय को लागू किया जाएगा।

फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दूरसंचार नेटवर्क पर किसी भी तरह के संभावित जाम से बचने के लिए हम भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पर वीडियो की बिटरेट अस्थायी तौर पर कम करेंगे।’’

नेटफ्लिक्स और फेसबुक यूरोप में इस तरह के कदम उठा चुकी हैं। दूरसंचार सेवाप्रदाताओं के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने हाल में सरकार को पत्र लिखकर इन कंपनियों से नेटवर्क पर बोझ को कम करने के निर्देश देने का अनुरोध किया था। इस बीच हॉटस्टार के प्रवक्ता ने कहा कि उसके मंच पर वीडियो की बिटरेट नेटवर्क की स्थिति के हिसाब से चलने वाली है। हालांकि वह अपने एचडी (हाई डिफिनेशन) स्ट्रीम पर वीडियो की बिटरेट कम करने के लिए तैयार है।

टॅग्स :कोरोना वायरसफेसबुकनेटफ्लिक्सलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों