लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: हिंदू महिला के शव को मुस्लिमों ने दिया कंधा, अंतिम संस्कार में भी की मदद

By भाषा | Updated: April 6, 2020 21:55 IST

इस दौरान लोग मुस्लिम टोपी के साथ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क भी पहने नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देमुस्लिम समुदाय के लोगों ने अंतिम संस्कार की तैयारियों में परिवार की मदद की।इसके साथ ही मुस्लिम युवकों ने महिला की अर्थी को कंधा भी दिया।

इंदौर (मध्य प्रदेश)। कोरोना वायरस के प्रकोप से इंदौर में लागू कर्फ्यू के बीच सोमवार को एक अंत्येष्टि के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। चश्मदीदों ने बताया कि शहर के साउथ तोड़ा क्षेत्र में 65 वर्षीय हिंदू महिला की मौत के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अंतिम संस्कार की तैयारियों में उसके शोकसंतप्त परिवार की मदद की।

इसके साथ ही, महिला की अर्थी को कंधा भी दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें मुस्लिम समुदाय के युवा इस महिला की अर्थी को कंधा देते नजर आ रहे हैं। ये लोग मुस्लिम टोपी के साथ कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क भी पहने नजर आ रहे हैं।

क्षेत्रीय रहवासियों ने बताया कि दिवंगत महिला लम्बे समय से लकवे की मरीज थी। हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक उसकी पार्थिव देह को उसके बेटे ने जूनी इंदौर मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

क्राइम अलर्टIndore: ग्राफिक्स डिजाइनर के पास मिला 12.87 ग्राम ड्रग्स, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

भारतIndore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया