लाइव न्यूज़ :

मुंबई बना हॉटस्पॉट, 98% आईसीयू फुल, पांच सितारा होटल में भी चल रहे अस्पताल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 15, 2021 21:15 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15 दिन में दोगुनी होने की आशंका है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में ठाकरे ने कहा कि राज्य में इस समय 5.64 लाख उपचाराधीन मरीज हैं.संख्या 30 अप्रैल तक 11.9 लाख होने की आशंका है.मौजूदा समय में इसकी रोजाना मांग 1,200 मीट्रिक टन है.

मुंबईः महाराष्ट्र में कोरोना महामारी कहर बनकर टूट रही है. यह देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित वाला राज्य बना हुआ है.

मुंबई शहर तो कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है. यहां पर कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने लगी है. दवाइयां, ऑक्सीजन, बेड की कमी होने लगी है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना से बिगड़ रहे हालात को देखते हुए राज्य सरकार और बीएमसी ने पांच सितारा होटलों को कोविड सेंटर में तब्दील करने का फैसला किया है.

बीएमसी ने बताया कि शहर के दो फाइव स्टार होटलों को कोरोना मरीजों के लिए तैयार किया गया है. हालांकि इन होटलों में कोरोना के गंभीर मरीजों को नहीं रखा जाएगा. हल्के संक्रमण वाले मरीज ही यहां रहेंगे. मरीन ड्राइव में इंटरकांटिनेंटल होटल में 22 और बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में ट्राइडेंट होटल में 20 बेड का कोविड अस्पताल तैयार किया गया है.

इन होटलों को निजी अस्पतालों के तौर पर इस्तेमाल करने की मंजूरी मिली है. बीते दिनों बीएमसी ने बताया था कि वेंटिलेटर और बिना वेंटिलेटर वाले इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) के बेड करीब-करीब फुल हो चुके हैं. शहर के अस्पतालों में 80% तक कोरोना के मरीज बेड पर हैं. जबकि 98% आईसीयू के बेड भरे हुए हैं.

रिलायंस से मुफ्त ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू, मुकेश अंबानी का सराहनीय फैसला

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी कोरोना से जंग में देशवासियों की मदद के लिए आगे आए हैं. अंबानी ने अपनी रिफाइनरियों से मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे इलाकों में कोरोना के गंभीर रोगियों के इलाज के लिए मुफ्त ऑक्सीजन देने का फैसला किया है. मुंबई सहित समूचे महाराष्ट्र में कोरोना संक्र मण तेजी से बढ़ने के साथ ही ऑक्सीजन की किल्लत महसूस की जा रही है.

मुंबई में प्रतिदिन संक्रमितों का आंकड़ा लगभग दस हजार को छू रहा है. रिलायंस कंपनी के एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मुफ्त में गुजरात के जामनगर से महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू कर दी है. महाराष्ट्र को रिलायंस से 100 टन ऑक्सीजन मिलेगी. शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी. रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स है. भारत कोविड-19 की दूसरी लहर की चपेट में है.

भारत पेट्रोलियम भी सक्रियः उधर, सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉपारेशन ने भी दक्षिण भारत स्थित कोच्चि रिफाइनरी में 20 टन ऑक्सीजन का भंडार तैयार किया है. इसका इस्तेमाल कोरोना के गंभीर रोगियों के उपचार में होगा. कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोविड-19 इंडियामुंबईरिलायंसमुकेश अंबानीनरेंद्र मोदीउद्धव ठाकरे सरकारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों