लाइव न्यूज़ :

AIIMS की तर्ज पर मुंबई और गोवा के अस्पताल करेंगे कोरोना रोगियों का उपचार

By एसके गुप्ता | Updated: July 8, 2020 20:07 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय की मुहिम के तहत दिल्ली एम्स ने राज्यवार कोरोना उपचार के लिए अस्पतालों को टेली काउंसिलंग देना शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई और गोवा के बड़े अस्पताल कोरोना रोगियों को उपचार दे सकेंगे। एम्स की ओर से सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को यह काउंसलिंग देश भर के राज्यों को दी जाएगी।

नई दिल्ली: दिल्ली एम्स की तरह ही मुंबई और गोवा के बड़े अस्पताल कोरोना रोगियों को उपचार दे सकेंगे। कोरोना रोगियों के लिए सही उपचार में मदद करने और मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की मुहिम के तहत दिल्ली एम्स ने राज्यवार कोरोना उपचार के लिए अस्पतालों को टेली काउंसिलंग देना शुरू किया है। काउंसलिंग के पहले सत्र में मुंबई के 9 और गोवा के एक अस्पताल को टेली काउंसलिंग दी गई है।

अस्पताल प्रशासन को यह बताया गया है कि वह कोरोना रोगियों का उपचार कैसे करें। क्योंकि देश भर में कोरोना रोगियों के उपचार का मॉडल एम्स ने ही विकसित किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एम्स की ओर से सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को यह काउंसलिंग देश भर के राज्यों को दी जाएगी।

दिल्ली एम्स ने पहली काउंसलिंग के लिए जिन 10 अस्पतालों को चुना है। उसमें मुंबई से नेस्को जंबो फेसिलिटी पीएन फेस-3, जीओ कन्वेंशन जंबो फेसिलिटी एचई फेस-3, नायर अस्पताल, एमसीजीएम सेवन हिल्स, एमएमआरडीए बीकेसी जंबो फेसिलिटी एचई फेस-2, एमएमआरडीए बीकेसी जंबो फेसिलिटी एचई फेस-1, मुंबई मैट्रो दहिसर जंबो फेसिलिटी टी फेस-2 और गोवा स्थित गवर्नमेंट पणजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शामिल है।

इन सभी अस्पतालों में कोविड-19 के लिए एक हजार से अधिक बिस्तर हैं। जिनमें आइसोलेशन बिस्तर, ऑक्सीजन युक्त आईसीयू बिस्तर शामिल हैं। टेली काउंसलिंग में फेफड़ों संबंधी चिकित्सा के विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मोहन ने अस्पतालों को यह जानकारी दी कि किस तरह अपने आपको संक्रमण से बचाते हुए कोरोना रोगियों का उपचार करना है।

ऐसे अस्पताल जहां बिस्तरों की संख्या 500 से 1000 है, ऐसे 61 अस्पतालों के लिए टेली-कंसलटेशन के सत्र आगामी सप्ताह में किया जाएगा। 31 जुलाई तक 17 राज्यों को कवर किया जाएगा। इन राज्यों में महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तेलंगाना, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हरियाणा, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और झारखंड शामिल है। टेली काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले  प्रत्येक अस्पताल में आईसीयू रोगियों के उपचार में लगे एक या दो डॉक्टर अपने संबंधित राज्य के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस सत्र में शामिल होंगे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है