लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अधिकांश शहरी भारतीयों का मानना है कि जून तक सब सामान्य हो जाएगा: ऑनलाइन सर्वे

By भाषा | Updated: April 10, 2020 23:55 IST

कोविड-19 को लेकर इस तरह की आशा और उम्मीद रखने वालों में वियतनाम (92%), ब्राजील (85%) और मैक्सिको (84 प्रतिशत) का स्थान ऊपर है। इप्सॉस का यह सर्वे 2-4 अप्रैल को किया गया। इसमें विभिन्न देशों के 28,000 वयस्क लोगों से आनलाइन सम्पर्क किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ऐसे आशावादी देशों की सूची में चौथे स्थान पर है जहां की अधिकांश शहरी आबादी मानती है कि कोरोना वायरस महामारी का संकट दूर होगा और जून महीने तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।अनुसंधान एवं परामर्श सेवा फर्म इप्सॉस की ताजा आनलाइन सर्वे रपट के अनुसार भारत में 83 प्रतिशत आबादी को आशा है कि कोरोना वायरस महामारी खत्म हो जाएगी तथा जून 2020 तक स्थिति पुन: सामान्य हो जाएगी।

भारत ऐसे आशावादी देशों की सूची में चौथे स्थान पर है जहां की अधिकांश शहरी आबादी मानती है कि कोरोना वायरस महामारी का संकट दूर होगा और जून महीने तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

अनुसंधान एवं परामर्श सेवा फर्म इप्सॉस की ताजा ऑनलाइन सर्वे रपट के अनुसार भारत में 83 प्रतिशत आबादी को आशा है कि कोरोना वायरस महामारी खत्म हो जाएगी तथा जून 2020 तक स्थिति पुन: सामान्य हो जाएगी।

कोविड-19 को लेकर इस तरह की आशा और उम्मीद रखने वालों में वियतनाम (92%), ब्राजील (85%) और मैक्सिको (84 प्रतिशत) का स्थान ऊपर है। इप्सॉस का यह सर्वे 2-4 अप्रैल को किया गया। इसमें विभिन्न देशों के 28,000 वयस्क लोगों से आनलाइन सम्पर्क किया गया।

कनाडा और अमेरिका में शहरों की 18-74 वर्ष की आबादी की राय ली गयी। आस्ट्रेलिया, ब्राजील, मैक्सिको, रूस, फ्रांस, चीन, जर्मनी, इटली, भारत, जापान, वियतनाम और ब्रिटेन में 16-74 वर्ष के बीच के लोगों में यह सर्वे कराया गया।

सर्वे रपट में कहा गया है कि मार्च मध्य में अधिकतर लोगों को लगता था कि कोविड-19 थोड़े समय की मुश्किल है और जून तक सब ठीक हो जाएगा। लेकिन मध्य मार्च (12-14 मार्च) के बाद के सर्वे में ज्यादातर देशों के नागरिकों को यह संकट लम्बा खिंचता नजर आ रहा है। जापान, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के ज्यादातर लोगों ने कहा कि उन्हें नहीं लगता की यह महामारी जून तक टल जाएगी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह