लाइव न्यूज़ :

जयपुर का रामगंज कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, 1 KM का क्षेत्र 13 जोन बांट किया पूरी तरह सील, 8000 घरों में फ्री राशन देगी गहलोत सरकार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 16, 2020 08:30 IST

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की ओर से इस क्षेत्र के 8 हजार घरों में निःशुल्क राशन पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ सुरक्षा के लिहाज से बेरिकेडिंग कर आरएसी की कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। इन 13 जोन में ही बुधवार तक 365 से अधिक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देरामंगज क्षेत्र कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। संक्रमण रोकने के लिए रामगंज की दो चौकड़ियों के करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र को 13 जोन में बांटा गया है और नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है। 

जयपुरः कोरोना वायरस को लेकर राजस्थान में भी हंगामा बरपा हुआ है। प्रदेश की राजधानी गुलाबी नगरी की फिजा एकदम बदल गई है। चारों ओर सन्नाटा पसरा है। यहां रामंगज क्षेत्र कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इस दौरान संक्रमण रोकने के लिए रामगंज की दो चौकड़ियों के करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र को 13 जोन में बांटा गया है और नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया है। 

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की ओर से इस क्षेत्र के 8 हजार घरों में निःशुल्क राशन पहुंचाना शुरू कर दिया गया है। साथ ही साथ सुरक्षा के लिहाज से बेरिकेडिंग कर आरएसी की कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। इन 13 जोन में ही बुधवार तक 365 से अधिक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए थे। जरूरत के हिसाब से बुजुर्ग, बीमार एवं इच्छुक व्यक्तियों को वृहद स्तर पर सुविधा युक्त क्वारेंटाइन सेंटर्स में शिफ्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। 

कोरोना संक्रमण से ज्यादा प्रभावित क्षेत्र में कर्फ्यू की स्थिति को अपग्रेड कर इस तरह से सील कर दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति इस क्षेत्र से बाहर नहीं जा सके और न ही प्रवेश कर सके। इसके लिए आरएसी की कंपनियां लगाई गई हैं। 

चारदीवारी में रामगंज के कुछ क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामले अत्याधिक संख्या में पाए जाने के कारण चार दरवाजा चौक से रामगंज चौपड़, लुहारों के खुर्रा से मोती सिंह भोमियों का रास्ता, ठाकुर पचेवर के रास्ते से होते हुए रामगंज बाजार से धाबाई जी का रास्ता, पानों का दरीबा होते हुए मोती कटला, सुभाष चौक से चार दरवाजा चौक तक के क्षेत्र को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है।

इस क्षेत्र से बाहर जाना व बाहर से आना पूर्ण वर्जित कर दिया गया है। इस व्यवस्था का उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 व 271 एवं आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

बताया गया है कि दूध, फल-सब्जी गैस सिलैण्डर डिलीवरी के लिए 9887177430, 8302879599 पर संपर्क किया जा सकता है। अन्य किसी भी समस्या के लिए पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 0141-2661170 एवं 0141-2661676 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

रामगंज इलाके में अग्रेसिव सैम्पलिंग प्रारम्भ की गई है। इस दौरान विशेष रूप से बुजुर्गों, कोरोना के लक्षण वाले लोगों और अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों के सैंपल लिए जाने पर जोर रहेगा। सैंपल्स में जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिलेंगे उनको क्वारेंटाइन किया जाएगा। निगम के 250 से अधिक कार्मिकों द्वारा सम्पूर्ण सील किए गए क्षेत्र की सफाई एवं सेनेटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है और आवश्यतानुसार सफाई और सेनेटाइजेशन कार्य जारी रहेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाअशोक गहलोतराजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं