लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: केरल में अब भी 3,000 से ज्यादा लोग निगरानी में

By भाषा | Updated: February 9, 2020 06:41 IST

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि 3,114 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 3,099 लोगों घरों में अलग और 45 लोगों को अस्पतालों रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य में अब भी 3000 से अधिक लोगों को कोरोना वायरस को लेकर निगरानी में रखा गया है।राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि 3,114 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 3,099 लोगों घरों में अलग और 45 लोगों को अस्पतालों रखा गया है।

केरल सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य में अब भी 3000 से अधिक लोगों को कोरोना वायरस को लेकर निगरानी में रखा गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि 3,114 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 3,099 लोगों घरों में अलग और 45 लोगों को अस्पतालों रखा गया है। मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ''अब तक 330 लोगों के नमूने जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं। इनमें से 288 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम शेष जांच रिपोर्टों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'' 

कोरोना वायरस: नगालैंड में 42 लोगों को निगरानी में रखा गया

कोरोना वायरस से प्रभावित चीन और अन्य देशों से राज्य में आए 42 लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। इनमें से सात लोगों को उनके घरों में पृथक रखा गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री पांगन्यू फोम ने शनिवार को यह जानकारी दी। विधानसभा में विपक्ष के नेता टी आर जेलियांग के चिंता व्यक्त करने पर मंत्री ने कहा कि नगालैंड में अब तक संक्रमण के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर मानक प्रोटोकॉल के अनुसार 42 व्यक्तियों पर दिन में दो बार निगरानी रखी जा रही है और नियमित रूप से समीक्षा बैठकें भी की जा रही हैं।” मंत्री ने कहा कि 28 जनवरी से एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन केंद्र का परिचालन किया जा रहा है और दैनिक निगरानी रिपोर्ट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को भेजी जा रही है।

तेलंगाना: आठ लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार

तेलंगाना में आठ लोगों को नोवेल कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में अबतक किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।

अधिकारियों ने कहा कि 62 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हैदराबाद में राज्य सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल में वायरस की जांच की जा रही है। इससे पहले जांच के लिये नमूने पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे जा रहे थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलतेलंगानालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो