Coronavirus: केरल में अब भी 3,000 से ज्यादा लोग निगरानी में

By भाषा | Updated: February 9, 2020 06:41 IST2020-02-09T06:41:42+5:302020-02-09T06:41:42+5:30

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि 3,114 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 3,099 लोगों घरों में अलग और 45 लोगों को अस्पतालों रखा गया है।

Coronavirus: more than 3,000 people still under observation in Kerala | Coronavirus: केरल में अब भी 3,000 से ज्यादा लोग निगरानी में

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsकेरल सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य में अब भी 3000 से अधिक लोगों को कोरोना वायरस को लेकर निगरानी में रखा गया है।राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि 3,114 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 3,099 लोगों घरों में अलग और 45 लोगों को अस्पतालों रखा गया है।

केरल सरकार ने शनिवार को कहा कि राज्य में अब भी 3000 से अधिक लोगों को कोरोना वायरस को लेकर निगरानी में रखा गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि 3,114 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 3,099 लोगों घरों में अलग और 45 लोगों को अस्पतालों रखा गया है। मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ''अब तक 330 लोगों के नमूने जांच के लिए राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे गए हैं। इनमें से 288 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम शेष जांच रिपोर्टों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'' 

कोरोना वायरस: नगालैंड में 42 लोगों को निगरानी में रखा गया

कोरोना वायरस से प्रभावित चीन और अन्य देशों से राज्य में आए 42 लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। इनमें से सात लोगों को उनके घरों में पृथक रखा गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री पांगन्यू फोम ने शनिवार को यह जानकारी दी। विधानसभा में विपक्ष के नेता टी आर जेलियांग के चिंता व्यक्त करने पर मंत्री ने कहा कि नगालैंड में अब तक संक्रमण के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।

उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर मानक प्रोटोकॉल के अनुसार 42 व्यक्तियों पर दिन में दो बार निगरानी रखी जा रही है और नियमित रूप से समीक्षा बैठकें भी की जा रही हैं।” मंत्री ने कहा कि 28 जनवरी से एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन केंद्र का परिचालन किया जा रहा है और दैनिक निगरानी रिपोर्ट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को भेजी जा रही है।

तेलंगाना: आठ लोगों की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार

तेलंगाना में आठ लोगों को नोवेल कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में अबतक किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।

अधिकारियों ने कहा कि 62 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हैदराबाद में राज्य सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल में वायरस की जांच की जा रही है। इससे पहले जांच के लिये नमूने पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजे जा रहे थे।

Web Title: Coronavirus: more than 3,000 people still under observation in Kerala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे