लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत में कोविड-19 के 1.77 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

By भाषा | Updated: March 5, 2021 08:18 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बृहस्पिवार शाम सात बजे तक जारी अंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1,77,11,287 टीके लगाए जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 68,38,077 टीके स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक के तौर पर लगाए गए।इसके अलावा 30,82,942 टीके स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक के तौर पर लगाए गए।

नयी दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में कोविड-19 के 1.77 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। भारत में 16 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाने के साथ ही देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीके लगाने की शुरुआत दो फरवरी से हुई थी। मार्च में शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण के अगले चरण में 60 साल से अधिक आयु के लोगों और विभिन्न रोगों से पीड़ित 45 या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों को टीके लगाने की शुरुआत हुई।

मंत्रालय के अनुसार बृहस्पिवार शाम सात बजे तक जारी अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 1,77,11,287 टीके लगाए जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 68,38,077 टीके स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक के तौर पर लगाए गए जबकि 30,82,942 टीके दूसरी खुराक के तौर पर लगाए।

अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को पहली खुराक के तौर पर 60,22,136 जबकि दूसरी खुराक के तौर पर 54,177 टीके लगाए गए। 60 साल से अधिक आयु के लोगों को 14,95,016 और विभिन्न रोगों से पीड़ित 45 या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को 2,18,939 टीके लगाए गए। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 48वें दिन यानि बृहस्पितवार को शाम सात बजे तक कुल 10,93,954 टीके लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार, ''अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 8,34,141 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई और 2,59,813 स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई।'' 8,34,141 लाभार्थियों में 60 साल से अधिक 4,93,999 और विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45 से 60 साल की आयु के 75,147 लोग शामिल हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह