लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- भारत में कोविड-19 से मृत्यु की दर 3.3 फीसदी

By भाषा | Updated: April 19, 2020 05:40 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से मृत्यु की दर करीब 3.3 फीसदी है जबकि अब तक 13 फीसदी से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से मृत्यु की दर करीब 3.3 फीसदी है जबकि अब तक 13 फीसदी से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि आंकड़े दर्शाते हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों में 14.4 फीसदी 0-45 आयु वर्ग के थे, 10.3 फीसदी 45-60 वर्ष के, 33.1 फीसदी 60-75 वर्ष के और 42.2 फीसदी 75 या उससे अधिक आयु के थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से मृत्यु की दर करीब 3.3 फीसदी है जबकि अब तक 13 फीसदी से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर आयोजित दैनिक संवाददाता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि आंकड़े दर्शाते हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों में 14.4 फीसदी 0-45 आयु वर्ग के थे, 10.3 फीसदी 45-60 वर्ष के, 33.1 फीसदी 60-75 वर्ष के और 42.2 फीसदी 75 या उससे अधिक आयु के थे।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘ हमने पाया कि मरने वालों में 75.3 फीसदी 60 वर्ष या अधिक उम्र के थे और 83 फीसदी मामलों में मरीज अन्य रोगों से भी ग्रस्त थे।’’ केंद्र सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार की शाम तक कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 488 हो गई जबकि संक्रमितों की संख्या 14,792 हो गई है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘23 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के 47 जिलों में कोरोना वायरस का कोई का कोई नया मामला नही आया । कर्नाटक में कोडागू और पुडुचेरी में माहे नये जिले हैं जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है जहां पिछले 28 दिनों में नये मामले सामने नहीं आए हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन