लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-देश में रिकवरी रेट 41% के पार, मृत्यु दर 3.3% से घटते हुए 2.87% हुआ

By स्वाति सिंह | Updated: May 26, 2020 16:44 IST

भारत में कोविड-19 से 146 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,167 हो गई है। वहीं 6,535 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,45,380 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी कोरोना वायरस के 80,722 मरीजों का इलाज जारी है

Open in App
ठळक मुद्देबढ़ते कोरोना के प्रकोप के बीच खबर  स्वास्थ्य मंत्रालय ने राहत की खबर दी है। लव अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि देश में कोविड से 60490 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्ली: बढ़ते कोरोना के प्रकोप के बीच खबर  स्वास्थ्य मंत्रालय ने राहत की खबर दी है। हेल्थ मनिस्ट्री के जॉइंट सेक्रटरी लव अग्रवाल ने मंगलवार को कहा कि देश में कोविड से 60490 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट लगातार ठीक हो रही है और अब यह बढ़कर 41.61 हो गई है। कोरोना से मृत्यु दर हमारे देश में दुनिया में सबसे कम हैं। यह केवल 2.87 प्रतिशत है। 

उन्होंने बताया कि फिलहाल देश में मृत्यु दर में भी कमी आई है। उन्होंने बताया कि भारत मृत्यु दर 3.3% से घटते हुए  2.87% हो चुका है।  बता दें कि भारत में कोविड-19 से 146 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,167 हो गई है। वहीं 6,535 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,45,380 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी कोरोना वायरस के 80,722 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 60,490 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और एक देश छोड़कर चला गया है।

 स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ देश में अभी तक करीब 41.61 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’ कुल पुष्ट मामलों में विदेशी भी शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार सोमवार सुबह से जिन 146 लोगों की जान गई, उनमें महाराष्ट्र के 60 , गुजरात के 30, दिल्ली के 15, मध्य प्रदेश के 10, तमिलनाडु के सात, पश्चिम बंगाल के छह, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के चार-चार, तेलंगाना के तीन, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा कर्नाटक के दो-दो और केरल का एक व्यक्ति शामिल है। 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कुल 4,167 मृतकों में से सबसे अधिक 1,695 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई। इसके बाद 888 गुजरात में, मध्य प्रदेश में 300, पश्चिम बंगाल में 278, दिल्ली में 276, राजस्थान में 167, उत्तर प्रदेश में 165, तमिलनाडु में 118 और आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना में 56-56 लोगों की जान गई है। कर्नाटक में 44, पंजाब में 40, जम्मू-कश्मीर में 23, हरियाणा में 16 जबकि बिहार में 13 और ओडिशा में सात लोगों ने जान गंवाई है। केरल और हिमाचल प्रदेश में पांच-पांच, झारखंड और असम में अब तक चार-चार लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़ और उत्तराखंड में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की जबकि मेघालय में अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 के सबसे अधिक 52,667 मामले महाराष्ट्र में, फिर 17,082 तमिलनाडु में, 14,460 गुजरात में, 14,053 दिल्ली में, 7,300 राजस्थान में, 6859 मध्य प्रदेश में और 6,532 उत्तर प्रदेश में सामने आए हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 3,816, आंध्र प्रदेश में 3,110, बिहार में 2,730, कर्नाटक में 2,182, पंजाब में 2060, तेलंगाना में 1920, जम्मू-कश्मीर में 1668 और ओडिशा में 1438 मामले हैं। आकंड़ों के अनुसार हरियाणा में 1184, केरल में 896, असम में 526, झारखंड में 377, उत्तराखंड में 349, छत्तीसगढ़ में 291, चंडीगढ़ में 238, हिमाचल प्रदेश में 223, त्रिपुरा में 194, गोवा में 67, लद्दाख में 52, पुडुचेरी में 41, मणिपुर में 39, अंडमान और निकोबार में 33, मेघालय में 14, नगालैंड में तीन, दादर व नागर हवेली में दो मामले हैं। वहीं मिजोरम और सिक्किम में अभी तक एक-एक मामला सामने आया है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया