लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: प्रवासी मजदूर हुए बिहार के लिए रवाना लेकिन अब भी दिल्ली में फंसे

By भाषा | Updated: May 9, 2020 05:45 IST

लॉकडाउन के कई सप्ताह के बाद बिहार के मनीष कुमार की आंखें घर लौटने की उम्मीद से चमक उठी थीं और वह 5000 रुपये उधर लेकर एवं अपना बोरिया बिस्तर बांध कर नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया था लेकिन उसका सपना सपना ही रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देबृहस्पतिवार से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें फंसे हुए लोगों को लेकर मध्य प्रदेश और बिहार के लिए रवाना हुई।उनमें ज्यादातर प्रवासी श्रमिक थे। इन दोनों ट्रेनों में ज्यादातर उन्हीं लोगों को जगह मिली जो दिल्ली सरकार के आश्रयगृहों से थे।

लॉकडाउन के कई सप्ताह के बाद बिहार के मनीष कुमार की आंखें घर लौटने की उम्मीद से चमक उठी थीं और वह 5000 रुपये उधर लेकर एवं अपना बोरिया बिस्तर बांध कर नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया था लेकिन उसका सपना सपना ही रह गया।

अधिकारियों के अनुसार बिहार का 24 वर्षीय यह प्रवासी मजदूर शुक्रवार को दिल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई श्रमिक स्पेशन ट्रेन में चढ़ नहीं पाया क्योंकि उसका नाम उसमें सवार हुए 1200 सौभाग्यशालियों में नहीं था।

कुमार दो अन्य के साथ पांच सौ रुपये देकर टैक्सी से स्टेशन पहुंचा था। वह उन कई फंसे हुए मजदूरों में एक है जिन्होंने जरूरी फार्म भरा था ताकि उसे घर वापस ले जाया जा सके। परंतु उसका नंबर नहीं आया।

बृहस्पतिवार से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें फंसे हुए लोगों को लेकर मध्य प्रदेश और बिहार के लिए रवाना हुई। उनमें ज्यादातर प्रवासी श्रमिक थे। इन दोनों ट्रेनों में ज्यादातर उन्हीं लोगों को जगह मिली जो दिल्ली सरकार के आश्रयगृहों से थे। लेकिन अब भी एक बड़ा तबका राष्ट्रीय राजधानी में फंसा है जिसके पास काम और रहने की जगह नहीं है।

हैरान परेशान कुमार ने कहा कि वह अपने दोस्त अनिकेत और मोहम्मद रब्बान के साथ 500 रुपये देकर रेलवे स्टेशन पहुंचा था। रब्बान उन्हें रास्ते में मिला था। घर के लिए रवाना होने से पहले अपने एक दोस्त से 5,000 रुपये ले चुके कुमार ने कहा, ‘‘ वैगन-आर लेकर आ रहे एक आदमी ने हमें नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचाने के लिए 500 रुपये मांगा। हम वह 500 रुपये भी गंवा बैठे एवं घर वापस भी नहीं जा सकते।’’

रब्बान को भी उम्मीद थी कि मोतिहारी में अपने घर जाने के लिए वह ट्रेन में सवार हो जाएगा। एक कपड़ा फैक्टरी में काम करने वाले 16 वर्षीय प्रवीण ने कहा कि उसका भी नाम सूची में नहीं है।

कुमार ने कहा, ‘‘फंसे हुए लोगों को अपने गृह राज्य पहुंचाने से जुड़ा ऑनलाइन फार्म हमने भरा था। यह सफलतापूर्वक अपलोड हो गया था लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला। मैंने सोचा, मैं ट्रेन में चढ़ पाऊंगा लेकिन पुलिस ने कहा कि चूंकि मुझे संदेश नहीं आया तो मैं यात्रा नहीं कर सकता।’’

एक्सपोर्ट- इम्पोर्ट कंपनी में काम करने वाले कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के बाद उसे उसके मालिक ने नौकरी से यह कहते हुए निकाल दिया कि उसके पास देने के लिए पैसे नहीं है। मकान मालिक भी उससे पैसे मांगने लगा। कुमार ने कहा, ‘‘कोई विकल्प नहीं रहने पर मुझे लगा कि घर जाना बेहतर होगा। अनिकेत की भी वही स्थिति है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्लीबिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी