लाइव न्यूज़ :

कोरोनाः मोदी सरकार ने क्वारंटाइन किए गए विदेशियों और स्वदेशियों को छोड़ने के लिए नए मानदंड किए जारी, अपनाने होंगे ये नियम

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 3, 2020 08:10 IST

गृह मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन के चलते कई विदेशी नागरिक देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं। कुछ देशों ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार से संपर्क किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपंद्रह फरवरी के बाद भारत आए विदेशी नागरिक, जिनकी पृथकता की अवधि पूरी चुकी है और जांच में जिनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है, उन्हें भी वापस अपने देश जाने के लिए लॉकडाउन में छूट दी गई है।गृह मंत्रालय ने गुरुवार को नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) जारी की।

पंद्रह फरवरी के बाद भारत आए विदेशी नागरिक, जिनकी पृथकता की अवधि पूरी चुकी है और जांच में जिनके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है, उन्हें भी वापस अपने देश जाने के लिए लॉकडाउन में छूट दी गई है। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) जारी की। इस संबंध में विदेशियों को उनके देश के विमानों के जरिए वापस भेजा जाएगा। हालांकि उन्हीं को अनुमति दी जाएगी जो निगेटिव पाए जाएंगे।

इसके अलावा गृह मंत्रालय ने विदेश यात्रा के बाद स्वदेश लौटन पर क्वारंटाइन किए गए भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। उसने कहा है नागरिकों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए ट्रांजिट पास दिए जाएंगे, लेकिन उन्हें अपना खर्च खुद उठाना होगा।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन के चलते कई विदेशी नागरिक देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं। कुछ देशों ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार से संपर्क किया है। इसके मद्देनजर अब यह निर्णय लिया गया है कि विदेशों से प्राप्त अनुरोधों की जांच विदेश मंत्रालय के द्वारा करवाई जाएगी।   

विदेशियों को भेजने से पहले उनके संक्रमण के लक्षणों के जांच की जाएगी। केवल उन विदेशी नागरिकों को छोड़ने की अनुमति होगी, जो COVID-19 से संक्रमित नहीं हैं। अगर कोई व्यक्ति संक्रमित पाया गया तो स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार उसका उपचार किया जाएगा और उसे देश से जाने की इजाजत नहीं होगी।

आपको बता दे, कोरोना की वजह से पूरी दुनिया में कहर बरपा हुआ है। दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले दस लाख से अधिक हो गये हैं, जबकि 51 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर के 188 देशों में कोरोना वायरस से संक्रमण (कोविड-19) के कम से कम 10,00,036 मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक 51,718 लोगों की मौत हो चुकी है।

अगर भारत के संबंध में बात करें तो देश में कोरोना वायरस के लगभग 400 ऐसे मामलों का पता चला है कि जिनका संबंध तबलीगी जमात के इज्तिमे (धार्मिक कार्यक्रम) से हो सकता है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 328 नये मामले आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,965 हो गई है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं