लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मेघालय ने असम सरकार पर लगाया आरोप, जरूरी सामान ला रहे ट्रकों को घंटों खड़ा किया जा रहा गोदामों में

By भाषा | Updated: March 27, 2020 17:59 IST

मेघालय में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए गुवाहाटी के बाजारों पर निर्भर होने का जिक्र करते हुए राज्य के मुख्य सचिव एम एस राव ने इस संबंध में असम के अपने समकक्ष को पत्र लिखकर मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने को कहा है। असम के मुख्य सचिव संजय कृष्ण को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में संबंधित अधिकारियों को कुछ तार्किक व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिये जाने का अनुरोध है।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए गुवाहाटी के बाजारों पर निर्भर होने का जिक्र करते हुए राज्य के मुख्य सचिव एम एस राव ने इस संबंध में असम के अपने समकक्ष को पत्र लिखकर मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने को कहा है।उप मुख्यमंत्री प्रीस्टोन तिन्सॉन्ग ने बताया कि मेघालय में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हर जिला मुख्यालय में पृथक वार्ड बनाने के लिये युद्धस्तर पर काम हो रहा है

शिलांगःमेघालय का आरोप है कि राज्य के लिये आवश्यक सामान लाद रहे ट्रकों को असम में गोदामों में इंतजार करवाया जा रहा है और चालकों को पृथक रहने के लिये मुहर लगाया जा रहा है जिससे “अनुचित” विलंब हो रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि मेघालय सरकार ने इस संबंध में असम सरकार से कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

मेघालय में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए गुवाहाटी के बाजारों पर निर्भर होने का जिक्र करते हुए राज्य के मुख्य सचिव एम एस राव ने इस संबंध में असम के अपने समकक्ष को पत्र लिखकर मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने को कहा है। असम के मुख्य सचिव संजय कृष्ण को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में संबंधित अधिकारियों को कुछ तार्किक व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिये जाने का अनुरोध है। राव ने स्वास्थ्य अधिकारियों से यह भी अनुरोध किया कि वे सिर्फ उन चालकों पर पृथक रखे जाने के लिये मुहर लगाएं जिनमें कोविड-19 से संबंधित लक्षण नजर आएं।

उन्होंने कहा कि अगर सभी चालकों को पृथक रखने के लिये मुहर लगाई जाएगी तो बड़ी मुश्किल होगी क्योंकि चक्कर पूरा होने के बाद वे पृथक रहने लगेंगे। उप मुख्यमंत्री प्रीस्टोन तिन्सॉन्ग ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मेघालय में कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हर जिला मुख्यालय में पृथक वार्ड बनाने के लिये युद्धस्तर पर काम हो रहा है और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति लोगों के घर पर ही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मेघालय में सिर्फ चार वेंटिलेटर (जीवन रक्षक प्रणाली) थी लेकिन राज्य सरकार ने ऐहतियात के तौर पर 30 और वेंटिलेटर खरीदे हैं जिससे अस्पताल महामारी से निपटने में पूरी तरह सक्षम हों। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भी लोगों से नहीं घबराने की अपील करते हुए कहा कि राज्य में अनाज का पर्याप्त भंडार है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअसममेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग