लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: देश में महाराष्ट्र का बुरा हाल, वायरस से अब तक छह लोगों की मौत, कुल केस 167

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2020 20:02 IST

डॉक्टर की शुक्रवार को मौत हुई थी। उन्हें 26 मार्च को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पहले से ही मधुमेह से पीड़ित थे और अस्पताल के अनुसार उनके हृदय में एक पेसमेकर लगा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देहाल फिलहाल कोई विदेश यात्रा नहीं की थी, लेकिन वह ब्रिटेन से लौटे एक करीबी रिश्तेदार के संपर्क में आये थे।एक निजी प्रयोगशाला की की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी।

मुंबईःमहाराष्ट्र में 85 वर्षीय एक डॉक्टर की मौत के बाद उनके कोराना वायरस से संक्रमित होने की शनिवार को पुष्टि हुई। इसके साथ राज्य में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर छह हो गई।

डॉक्टर की शुक्रवार को मौत हुई थी। उन्हें 26 मार्च को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पहले से ही मधुमेह से पीड़ित थे और अस्पताल के अनुसार उनके हृदय में एक पेसमेकर लगा हुआ था। अस्पताल ने यह जानकारी दी। हालांकि,उन्होंने हाल फिलहाल कोई विदेश यात्रा नहीं की थी, लेकिन वह ब्रिटेन से लौटे एक करीबी रिश्तेदार के संपर्क में आये थे।

एक निजी प्रयोगशाला की की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी। हालांकि, बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने शनिवार को संक्रमण की पुष्टि की। राज्य में ्कुल केस 167 है।

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद शनिवार को 918 पहुंच गई। हालांकि संक्रमण की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या 19 ही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस विषाणु से अबतक महाराष्ट्र में पांच, गुजरात में तीन, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में दो-दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक शख्स की मौत हुई है।

मंत्रालय की ओर से शाम पौने छह बजे जारी किए ताज़ा अपडेट के मुताबिक, देश में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 819 है, जबकि 79 लोग इस बीमारी से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल 918 मामले हैं, जिनमें 47 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

फरीदाबाद में 751 व्यक्ति निगरानी में

फरीदाबाद के जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है तथा जिले में अब तक 751 यात्रियों को निगरानी में लिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 751 यात्रियों को निगरानी में लिया गया है। इसमें से 98 लोगों को निगरानी में रखने की 28 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है। शेष 653 लोग निगरानी में हैं।

उन्होंने बताया कि निगरानी में रखे गए लोगों में से 750 घर पर पृथक रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 72 लोगों के नमूने लैब में भेजे गए हैं जिनमें से 56 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 15 की रिपोर्ट आनी शेष है। हॉस्पिटल में दाखिल दो व्यक्तियों में से ठीक होने के बाद एक को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिले में सरकारी व निजी अस्पतालों में 34 पृथक वार्ड बनाए गए हैं, जिनमें 1040 बेड की क्षमता है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संदिग्ध व पुष्ट मामलों के परिवहन के लिए सभी सुविधाओं से युक्त दो एम्बुलेंस तैयार की गई हैं। जिला स्तर पर सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनामुंबईउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए