लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Maharashtra Update: महाराष्ट्र में तेज होगा वैक्सीनेशन, मई में मिलेंगे कोविड रोधी 18 लाख टीके

By गुणातीत ओझा | Updated: April 30, 2021 19:20 IST

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के कहर के बीच राज्य के लिए अच्छी खबर आई है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोविड-19 रोधी टीका विनिर्माताओं ने राज्य सरकार को बताया है कि राज्य को मई के महीने में कोविड रोधी 18 लाख टीके उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना महामारी के कहर के बीच राज्य में गति पकड़ेगा टीकाकरण अभियान।राजेश टोपे ने कहा राज्य को मई में कोविड रोधी 18 लाख टीके उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

मुंबई।महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीका विनिर्माताओं ने राज्य सरकार को बताया है कि राज्य को मई के महीने में कोविड रोधी 18 लाख टीके उपलब्ध कराए जा सकते हैं। दो दिन पहले, महाराष्ट्र सरकार ने यह स्पष्ट किया था कि 18-44 आयु समूह के लोगों के टीकाकरण के तहत राज्य में मई के पहले दिन ही टीकाकरण नहीं किया जा सकता क्योंकि उसके पास पर्याप्त संख्या में टीके नहीं हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘टीका विनिर्माताओं ने हमें बताया है कि मई के महीने में महाराष्ट्र को 18 लाख टीके मिल सकते हैं। इस तरह की स्थिति में, राज्य लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने के लिए प्रत्येक जिले में एक केंद्र बनाने की योजना तैयार कर रहा है।’’ टोपे ने 18-44 आयु समूह के लोगों के टीकाकरण के बारे में कहा, ‘‘हमें टीकाकरण केंद्रों की संख्या कम करने की आवश्यकता है जिससे कि लोगों को प्रतिदिन सुगमता से टीके लगाए जा सकें।’’ उन्होंने कहा कि लोगों को पूर्व अनुमति के बाद ही टीकाकरण केंद्र पहुंचना चाहिए। टोपे ने कहा, ‘‘इससे भीड़ नहीं होगी और हर किसी को टीका लगेगा।’’ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘जब तक हमें टीकों की पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलती तब तक हम अधिक आबादी को टीके नहीं लगा सकते।’’

टीका खरीद नीति के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘विनिर्माताओं से केंद्र कुल शीशियों में से 50 प्रतिशत खरीदने जा रहा है। अब, महत्वपूर्ण सवाल यह है कि शेष 50 प्रतिशत कोटे से टीके किसे प्राप्त करने चाहिए, जिसकी बिक्री सीधे राज्य सरकारों और अस्पतालों को किए जाने की केंद्र ने अनुमति दी है। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को यहां भी हस्तक्षेप करना होगा।’’ उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य महामारी के मामलों में वृद्धि का सामना कर रहा है, इसलिए केंद्र को कोई ऐसी नीति बनानी चाहिए जिससे हर राज्य को बराबर मात्रा में टीके मिल सकें।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे