लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: मुंबई में बढ़ता जा रहा है कोरोना वायरस का प्रकोप, उद्धव ठाकरे ने चेताया-बढ़ा देंगे लॉकडाउन

By निखिल वर्मा | Updated: June 11, 2020 08:34 IST

महाराष्ट्र राज्य में बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 46,074 है। राज्य में अबतक 5,93,784 नमूनों की जांच की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब तक 1857 लोगों ने कोरोना वायरस से दम तोड़ा हैभारत में कोरोना वायरस के करीब एक तिहाई केस महाराष्ट्र में मिले हैंमहाराष्ट्र में हर दिन औसतन तीन हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं

कोरोना वायरस महामारी से महाराष्ट्र और उसकी राजधानी मुंबई की हालत बेहद खराब हो गई है। महाराष्ट्र और मुंबई में एक दिन में सर्वाधिक कोविड-19 से मौत और केस दर्ज हुई है। महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी की वजह से राज्य में 149 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3254 नए संक्रमित पाए गए। मरने वालों में 97 लोग मुंबई से थे। इसके साथ ही कोविड-19 से मृतकों की संख्या बढ़कर 3438 हो गई है।

महाराष्ट्र में संक्रमितों का आंकड़ा 94129 पर जा पहुंचा है। राज्य में 1879 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अब तक कुल 44517 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल 569145 लोग होम क्वारंटाइन में हैं, जबकि 27228 लोगों को संस्थात्मक क्वारंटाइन में रखा गया है।

नियम नहीं माने तो बढ़ जाएगा लॉकडाउन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि कोविड-19 का खतरा अब भी बरकरार है। ठाकरे ने संकेत दिये कि अगर लोगों ने दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन नहीं किया तो लॉकडाउन जारी रखा जा सकता है।  उन्होंने लोगों से भीड़ से बचने और शारीरिक दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को जारी रखने के लिये लॉकाडाउन में आंशिक ढील दी गई है। अब हमें वायरस के साथ ही जीना सीखना होगा। 

ठाकरे ने पाबंदियों में ढील के बाद सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा होने की खबरों की ओर इशारा करते हुए कहा, '' आपकी अच्छी सेहत के लिये बाहर जाकर शारीरिक गतिविधियों की अनुमति दी गई है, न कि इसे खराब करने के लिये।'' उन्होंने कहा, ''अगर ऐसा ही होता रहा तो लॉकडाउन जारी रखा जा सकता है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि लोग सरकार के नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करते रहेंगे, क्योंकि इसी में उनकी भलाई है।'' लॉकडाउन का मौजूदा चरण 30 जून को समाप्त होगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईकोरोना वायरसउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी