लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 11 लाख मजदूरों के खाते में डाले 1-1 हजार रुपये, वेंडर्स को भी मदद की घोषणा

By विनीत कुमार | Updated: April 10, 2020 11:41 IST

Coronavirus: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कई अहम घोषणाएं भी की गई।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में 11 लाख निर्माण श्रमिकों के खाते में डाले गए एक-एक हजार रूपयेठेला, खुमचा, रेहड़ी, रिक्शा, ई-रिक्शा, पल्लेदार, कुली और अन्य सेवाएं देने वाले लोगों को भी भेजी जाएगी मदद: योगी आदित्यनाथ

देश भर में कोरोना वायरस के संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को  प्रदेश के बड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान करीब 11 लाख निर्माण श्रमिकों को 1-1 हजार रुपये की मदद दी गई। ये रुपये उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए। साथ ही करीब 4 लाख वेंडर्स को भी मदद पहुंचाई गई।

योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान कहा कि लॉकडाउन से लोगों का कार्य प्रभावित है। इसलिए जितने भी ठेला, खुमचा, रेहड़ी, रिक्शा, ई-रिक्शा, पल्लेदार, कुली और अन्य सेवाएं देने वाले लोग हैं उनके बारे में हमने सर्वे कराकर प्रशासन को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई गई है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रति यूनिट 5 किलो खाद्यान्न, भारत सरकार के स्तर पर भी हर लाभार्थी को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की गई है। योगी आदित्यनाथ के अनुसार जिन लोगों के पास राशन कार्ड या कोई अन्य सुविधा नहीं है, उन लोगों को भी सुविधाओं भेजने का कार्य व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना के 410 मामले सामने आए हैं। इसमें 4 लोगों की मौत हुई है जबकि 16 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?