लाइव न्यूज़ :

देश लॉकडाउनः पैदल ही मध्यप्रदेश के लिए निकल पड़े मजदूर, खत्म हो गया जेब में पैसा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 30, 2020 06:00 IST

‘लोकमत समाचार’ से बात करने पर कुछ मजदूरों ने बताया कि मध्यप्रदेश जा रहे हैं. यह मजदूर पश्चिम और उत्तर नागपुर के अलग-अलग इलाकों की साइट पर चल रहे निर्माण कार्य से जुड़े थे. अधिकांश लोग मध्यप्रदेश के सिवनी, गोपालगंज, खवासा आदि के बताए गए.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन किया है. लॉकडाउन से काम बंद हैं. मजदूरों ने किसी तरह बचे हुए पैसों से गुजर-बसर किया है. लेकिन अब पैसे खत्म होते ही वे अपने पैतृक गांव, शहर का रुख कर रहे हैं.

नागपुरःकोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन किया है. लेकिन लॉकडाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों की समस्या जरूर बढ़ गई है. लॉकडाउन से काम बंद हैं. मजदूरों ने किसी तरह बचे हुए पैसों से गुजर-बसर किया है. लेकिन अब पैसे खत्म होते ही वे अपने पैतृक गांव, शहर का रुख कर रहे हैं. रविवार को शाम करीब 4.45 बजे कामठी रोड, टेका नाका से ऐसे ही अनेक मजदूर श्रंखलाबद्ध जाते हुए नजर आए. ‘लोकमत समाचार’ से बात करने पर कुछ मजदूरों ने बताया कि मध्यप्रदेश जा रहे हैं. यह मजदूर पश्चिम और उत्तर नागपुर के अलग-अलग इलाकों की साइट पर चल रहे निर्माण कार्य से जुड़े थे. अधिकांश लोग मध्यप्रदेश के सिवनी, गोपालगंज, खवासा आदि के बताए गए.

मजदूरों ने बताया कि काम पूरी तरह से बंद हैं, कुछ लोग खाना भी दे रहे हैं. लेकिन इसके अलावा भी जरूरतें हैं. जब तक पास में पैसा बचा था तो ठहरे रहे. लेकिन अब पैसा खत्म हो गया है इसलिए अपने गांव जा रहे हैं. मजदूरों ने अपने साथ सारा सामान सहित बच्चों को लिए पैदल ही निकल पड़े. बड़ी संख्या में मजदूर जाते दिखाई दिए. टेका नाका से ऑटोमोटिव चौक तक मजदूर थे. उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के बाद इस तरह की तस्वीर देश के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रही है. इससे सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर क्यों मजदूरों की सुध नहीं ली जा रही है. इन्हें लेकर लॉकडाउन से पहले ही सरकार को नीति बनाकर पहल करनी चाहिए थी.

बच्चे को लेकर छिंदवाड़ा जा रहा परिवार

ऐसा ही एक परिवार साथ में डेढ़ वर्ष के बच्चे को  लिए छिंदवाड़ा की ओर पैदल जाता मिला. पूछने पर दिलीप मानेसर ने बताया कि चार महीने पहले वे पत्नी मंगोत्री मानेसर, मां व दो बच्चों के साथ नागपुर आए थे. भगवान नगर परिसर में ठेकेदार द्वारा काम मिला था. साइट पर ही मिली खोली में रहते थे. लेकिन लॉकडाउन होने से काम बंद पड़ गया. बचे हुए पैसे से किसी तरह 15 दिन निकाले लेकिन पैसा खत्म होने के बाद समस्या बढ़ गई. इसलिए वापस छिंदवाड़ा जा रहे हैं.

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउननागपुरलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया