लाइव न्यूज़ :

क्या रेस्तरां और मिठाई की दुकानें खुलेंगी? जानें गृह मंत्रालय का जवाब

By निखिल वर्मा | Updated: May 8, 2020 18:09 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए भारत में 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन है जो 17 मई 2020 तक जारी रहेगी.

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं तो मरीजों के रिकवरी रेट में भी वृद्धि हो रही है। भारत में कोरोना वायरस के 56 हजार से ज्यादा मामले आए हैं और 1800 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि जून में रेस्तरां और मिठाई की दुकानें खोलने के संबंध में अभी टिप्पणी करना जल्दीबाजी होगी।हालांकि गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों के तहत ही लोगों को कुछ छूट देने पर विचार कर रही है।

वहीं महाराष्ट्र के औरंगाबाद रेल हादसे पर मंत्रालय ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। लॉकडाउन के दौरान रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे 2.5 लाख से ज्यादा लोगों को 222 विशेष ट्रेनों से उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश के 42 जिलों में पिछले 28 दिन में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया है, वहीं पिछले 21 दिन में 29 जिलों में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि ट्रेन के 5,231 डिब्बों को कोविड-19 देखभाल केन्द्र में तब्दील किया गया है, इन्हें 215 स्टेशनों पर लगाया जाएगा और उनका उपयोग कोरोना वायरस से संक्रमित बहुत मामूली, हल्के लक्षणों वाले मरीजों के इलाज के लिये किया जाएगा। वहीं आईसीएमआर ‘कॉन्वेलसेंट प्लाजमा थेरेपी’ के सुरक्षित होने और इसके वांछित नतीजे देने का आकलन करने के लिये 21 अस्पतालों में चिकित्सीय परीक्षण करेगी।

देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,886 और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 56,342 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 103 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 3,390 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में 37,916 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 16,539 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ अब तक करीब 29.35 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।’’ संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनाराजस्थान में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी