लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 घंटे चली बैठक में मुख्यमंत्रियों द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर रहे मौन, पढ़ें बैठक की मुख्य बातें

By शीलेष शर्मा | Updated: April 12, 2020 07:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन बढ़ाने और अन्य मुद्दों पर तीसरी बार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की। बैठक में सभी राज्यों में लॉकडाउन को 2 हफ्ते के लिए बढ़ाने को लेकर आम सहमति बनती दिखी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तीसरी बार सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कीबैठक में लॉकडाउन को बढ़ाने को लेकर सभी राज्यों में आम सहमति बनती दिखी, यह बैठक चार घंटे तक चलती रही

नई दिल्ली। 11 अप्रैल कोरोना की जंग से जूझ रहे राज्यों के मुख्यमंत्री आज प्रधानमंत्री मोदी से राज्यों धन उपलब्ध कराने की गुहार करते रहे लेकिन 4 घंटे चली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुद्दे पर मौन नहीं तोड़ा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी सहित गैर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दलील थी राज्यों में कोरोना लॉकडाउन के कारण उद्योग बंद पडे हैं, अन्य गतिविधियां भी बंद हैं जिसके कारण राज्य सरकारें भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहीं हैं, जिसका सीधा प्रभाव कोरोना से लड़ी जा रही जंग पर पड़ रहा है, यह जानकारी वी. नारायणसामी ने बैठक के बाद दी. मुख्यमंत्रियों की प्रधानमंत्री से विडियो कांफ्रेंस के द्वारा हुई बैठक में असंघटित क्षेत्र के मजदूरों की मुसीबतों को लेकर सर्वाधिक चर्चा हुई गैर भाजपा मुख्यमंत्रियों ने इस मुद्दे को पुरजोर ढंग से उठाया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खेतिहर मजदूरों, मछुआरों, निर्माण के क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के सामने पैदा हुए भोजन और नकदी के संकट का उल्लेख करते हुए तत्काल आर्थिक मदद की घोषणा किए जाने की बात कही जिसका ममता बनर्जी और कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने खुला समर्थन किया. इन मुख्यमंत्रियों ने पलायन कर रहे मजदूरों का जिक्र करते हुए दूसरे राज्यों से मजदूरों को उनके घर लौटने के संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग की.

आर्थिक पैकेज देने की भी मांग

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लघु और मध्यम उद्योगों के लिए आर्थिक पैकेज देने की भी मांग रखी. राज्यों की शिकायत थी कि जीएसटी और एक्सरसाइज का राज्यों जो हिस्सा केंद्र पर 4 महीनों से बकाया है उसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है. राज्य सरकारों के पास पैसा नहीं है और केंद्र भुगतान नहीं कर रहा है. बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने पर मध्यप्रदेश को छोड़ कर सभी राज्य इसके पक्ष खड़े थे जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने समर्थन किया.

राज्यपालों और उपराज्यपालों की भूमिका पर उठे सवाल

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनकड़ की भूमिका को लेकर तीखा हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि वह राज्य सरकार को काम नहीं करने दे रहे हैं, उनके दखल के कारण नई मुसीबतों का सामना करना पड रहा है. ममता के सवाल उठाते ही पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने राज्य की उप राज्यपाल किरण बेदी के हस्तछेप का पूरा ब्यौरा रखा और प्रधानमंत्री से उनको हिदायत दिए जाने की मांग की. नारायणसामी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय उनको सरकार के दैनिक कामकाज में दखल न देने का निर्देश दे चुका है परंतु वे मान नहीं रहीं हैं और अधिकारियों को सीधे आदेश दे कर राज्य सरकार को कमजोर करने में लगी है. लेकिन अब और सहन नहीं किया जाएगा, राज्य सरकार कोरोना संकट समाप्त होते ही उनके खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज कराएगी.

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया