लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में ट्रेंड पलटा, 1 लाख से ज्यादा प्रवासी मजूदर चाहते हैं अपने घर से वापसी

By निखिल वर्मा | Updated: May 9, 2020 08:28 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से ही देशव्यापी लॉकडाउन है जो 17 मई 2020 तक जारी रहेगा. इस दौरान सबसे ज्यादा तकलीफ मजदूरों को उठानी पड़ी है.

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में कोरोना वायरस के अब तक 647 मा्मले सामने आए हैं जबकि 8 लोगों ने दम तोड़ा है.हरियाणा में करीब 8 लाख मजदूरों ने घर वापस जाने के लिए सरकार से अनुरोध किया है

देश भर में जहां प्रवासी मजदूर घर लौट रहे हैं वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश के 1.09 लाख लोगों ने हरियाणा में आने के लिए हरियाणा सरकार के वेब पोर्टल पर आवेदन किया है। वेब पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार 79.29 फीसदी लोगों ने गुड़गांव, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, यमुनानगर और रेवाड़ी में आने के लिए आवेदन किया है। उनमें से 50,000 से अधिक गुड़गांव जिले में आना चाहते हैं। ये राज्य में अधिकतम औद्योगिक गतिविधियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों वाले जिले हैं।

हरियाणा के प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा, “यदि प्रवासी श्रमिक हरियाणा आना चाहते हैं, तो हम उन्हें वापस लाने के लिए व्यवस्था बनाने की कोशिश करेंगे। राज्य में औद्योगिक गतिविधियाँ शुरू हो चुकी हैं। ”

अधिकारियों का मानना ​​है कि राज्य में कोरोना वायरस के कम मामले श्रमिकों की वापसी का एक और कारण हैं। शुक्रवार तक, हरियाणा में 647 कोरोना वायरस के केस मिले हैं। हरियाणा में कोविड-19 की वजह से 8 लोगों की मौत हुई है। , इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, हरियाणा सीआईडी ​​के प्रमुख अनिल कुमार राव ने बताया कि कई लोग हैं जो काम पर वापस आना चाहते हैं, इसके अलावा वे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए यहाँ आने के लिए बेताब हैं। 

हरियाणा के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने कहा, “बड़ी संख्या लोग पहले बिहार और उत्तर प्रदेश में चले गए थे और कुछ लॉकडाउन के दौरान गए हैं। अब प्रतिबंधों के कारण उन्हें हरियाणा वापस आना मुश्किल लग रहा है। लॉकडाउन करीब दो महीने से हैं और उनके पास वहां नौकरी का अवसर नहीं है। चूंकि हरियाणा में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं, इसलिए उनके मालिक उन्हें वापस बुला सकते हैं, जिसने उन्हें अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करने के लिए प्रेरित किया होगा। "

हरियाणा सरकार ने छह दिन पहले उन लोगों के लिए वेब पोर्टल लॉन्च किया, जो राज्य छोड़कर अपने घर जाना चाहते थे। 8 मई तक, जबकि 1.46 लाख ने राज्य में लौटने के लिए आवेदन किया था, 7.95 लाख छोड़ना चाहते थे। तीन-चौथाई लोग जो वापस आना चाहते हैं वे बिहार और उत्तर प्रदेश से हैं। हहरियाणा सरकार ने मजदूरों को वापस भेजने के लिए 100 ट्रेनों की मांग की है। सरकार ने कहा कि वह मजदूरों से किराया नहीं वसूलेगी। अब 23,452 श्रमिकों को  उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश वापस भेज दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसहरियाणाप्रवासी मजदूरउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया