लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Updates: राजस्थान में 10,000 के पार, 219 लोगों की मौत, जयपुर सबसे आगे, जानिए हर जिले की स्थिति

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 6, 2020 18:18 IST

राजस्थान के बाहर से आया एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है।वहीं कोटा में हुए एक मौत के साथ राज्य में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 219 हो गया है।  

Open in App
ठळक मुद्देएक्टिव केस की संख्या देखते तो प्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर हालात नियंत्रण में दिखाई देते हैं।राजस्थान में मिले कोरोना संक्रमण के मामलों में से सर्वाधिक 2163 (2 इटली के नागरिक) मामले अकेले राजधानी जयपुर के हैं।

जयपुरः राजस्थान में आज मिले को 44 नए कोरोना संक्रमितों के साथ राजस्थान में आंकड़ा बढ़कर 10128 हो गया है। आज मिले मामलों में सर्वाधिक 14 मामले पाली में मिले हैं।

वहीं, चूरू में 10, जयपुर में 9, कोटा में 3, बीकानेर, दौसा, धौलपुर, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, बारां, भीलवाड़ा में 1-1 व्यक्ति कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। वहीं राजस्थान के बाहर से आया एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। वहीं कोटा में हुए एक मौत के साथ राज्य में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 219 हो गया है।  उल्लेखनीय है कि राज्य में शुक्रवार को 222 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए थे। राजस्थान में कोरोना मरीजों की संख्या 10128 हजार के निकट पहुंच गई है लेकिन यदि एक्टिव केस की संख्या देखते तो प्रदेश में कोरोना महामारी को लेकर हालात नियंत्रण में दिखाई देते हैं।

गुरुवार को जहां 210 नये रोगी सामने आए थे, वहीं 282 रोगी स्वस्थ होने से एक्टिव केसों के संख्या में और कमी आई। वर्तमान में कुल 9930 में से 7162 मरीज रिकवर हो चुके हैं और अब केवल 2555 एक्टिव मामले ही राजस्थान में रहे हैं। राजस्थान में मिले कोरोना संक्रमण के मामलों में से सर्वाधिक 2163 (2 इटली के नागरिक) मामले अकेले राजधानी जयपुर के हैं।

वहीं जोधपुर में 1707 (इनमें 47 ईरान से आए), पाली में 587, उदयपुर में 577, भरतपुर में 546, कोटा में 506, नागौर में 490, डूंगरपुर में 373, अजमेर में 362, झालावाड़ में 326, सीकर में 260, सिरोही में 191, चित्तौड़गढ़ में 189, टोंक में 169, जालौर में 168, भीलवाड़ा में 164, राजसमंद में 160, झुंझुनूं में 157, चूरू में 152, बीकानेर में 110, बाड़मेर में 105, जैसलमेर में 88 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 85 और अलवर में 82 व्यक्ति कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।

वहीं, धौलपुर में 66, दौसा में 63, बारां में 58, हनुमानगढ़ में 30, सवाई माधोपुर में 24, करौली में 20 प्रतापगढ़ में 14, श्रीगंगानगर में 7 एवं बूंदी में 4 व्यक्ति कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं। वहीं अन्य राज्यों से राजस्थान आए 28 लोग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। राजस्थान में कोरोना से अब तक 219 लोगों की मौत हुई है।

इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 106 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 20, कोटा में 18, अजमेर में 9, नागौर, पाली और भरतपुर में 7-7, सीकर में 5, बीकानेर और चित्तौड़गढ़ में 4-4, सवाई माधोपुर, सिरोही और करौली में 3-3, बारां, बांसवाड़ा, जालौर, अलवर और भीलवाड़ा में 2-2, झुंझुनू, दौसा, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 6 व्यक्ति की भी मौत हुई है। 

टॅग्स :राजस्थान में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनअशोक गहलोतसीओवीआईडी-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया