लाइव न्यूज़ :

पॉकेट में बचे सिर्फ 200 रुपये, घर नहीं पहुंचे तो क्या खाएंगे, पढ़ें सड़क पर भटक रहे मजूदरों की बेबसी की कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2020 14:04 IST

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 14 अप्रैल 2020 तक लॉकडाउन जारी रहेगा. काम ठप हो जाने की वजह से प्रवासी मजदूरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देमजदूरों की समस्या हर दिन बढ़ती जा रही है, ना ही उनके पास खाने के लिए पैसे हैं और घर जाने केआज खबर आई है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए बसों की व्यवस्था की है.

कोरोना वायरस से चलते हुए देशव्यापी लॉकडाउन का सबसे बुरा असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है। अपने गांव को छोड़कर दूसरे राज्यों में कमाने गए मजदूर अब दर-दर भटक रहे हैं। लॉकडाउन के चलते ना ही उनके पास खाने का पैसा बचा है और ना ही वो घर पहुंच पा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। भारत में रेलें भी बंद है। इसके अलावा लोगों को सड़क पर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। 

गरीबों के लिए त्रासदी बना कोरोना वायरस

विभिन्न राज्यों में काम कर रहे मजदूर काम-धंधा बंद होने जाने की वजह से वापस अपने घर लौटने के लिए मजबूर है। पिछले तीन दिनों से खबरें आ रही थी कि सड़कों पर मजदूर पैदल ही जा रहे हैं। अपने घर वापसी के लिए कई लोग हजारों किलोमीटर तक का सफर कर रहे हैं। समाचार एजेंसी ने आज कई सारे मजदूरों से बात की है। 

पढ़िए मजदूरों की आपबीती

चंडीगढ़ में प्रवासी मजूदरों के सामने खाने-पीने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। चंडीगढ़ से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जा रही हैं मजूदर हीरा ने कहा, अगर घर नहीं पहुंचे तो क्या खाएंगे? मेरे पास सिर्फ 200 रुपये बचे हैं, रास्ते में बच्चों के लिए बिस्कुट खरीदने के लिए रखा है।

एएनआई के बातचीत में यूपी के रायबरेली के रहने वाले संजय ने कहा,  पुलिस दो दिनों पहले आई थी और हमलोगों को खाने के लिए पिज्जा दिया था। उसके बाद कुछ नहीं मिला है। हम कमाकर पैसे घर भेजते हैं, हमारे पास जो भी थोड़ा पैसा था, खत्म हो गया। अगर हम वापस जाने की कोशिश करते हैं तो हमें बीच रास्ते में ही रोक दिया जाएगा। यह सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हमारी देखभाल करे, हमें या तो घर भेजा जाए या कम से कम हमारे भोजन की व्यवस्था की जाए।

भारत में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामले शनिवार को बढ़कर 873 पर पहुंच गए। भारत में कोविड-19 से संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में दो और लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों में 79 लोगों का इलाज किया जा चुका है।

इन राज्यों में हुई मौतें 

महाराष्ट्र में पांच, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो, मध्य प्रदेश में दो और तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

राजस्थान के जोधपुर में काम करने वाले मजूदर अमर सिंह यादव पैदल ही उत्तर प्रदेश में अपने बांदा के लिए निकल पड़े हैं। उन्होंने बताया कि जोधपुर से बांदा की दूरी 900 किलोमीटर है। लॉकडाउन की वजह से पैदल ही जा रहा हूं। राजस्थान के जयपुर में एक कर्मचारी ने बताया कि वह गुजरात के अहमदाबाद से आ रहे हैं और उन्हें आगरा जाना है। मैं इस शहर को नहीं छोड़ना चाहता था लेकिन मेरे मालिक ने पैसे और खाना देने से मना कर दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसराजस्थानगुजरातसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल