लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान लोगों के पतंग उड़ाने से मेट्रो अधिकारी परेशान, रोजाना हो रही बिजली गुल

By भाषा | Updated: April 4, 2020 17:42 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोग खाली समय में पतंग उड़ा रहे हैं. इसकी वजह से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देमेट्रो के अधिकारियों ने कहा है कि देशव्यापी बंद के दौरान धातु के धागों/तारों और चाइनीज मांझे का उपयोग करते हुए संचालित मेट्रो कॉरिडोर के आस-पास पतंग उड़ाने से बचें.यूपीएमआरसी नियमित रूप से मेट्रो कॉरिडोर के पास पतंग उड़ाने की दुष्परिणामों के बारे में जागरुकता अभियान चलाता आया है

पूरी दुनिया कोरोना वायरस से परेशान है लेकिन लखनऊमेट्रो के अधिकारी महामारी के साथ ही इस देशव्यापी बंद के दौरान शहरवासियों की पतंगबाजी से भी परेशान है। पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल किये जा रहे मांझे के बिजली के तारों से टकराने से मेट्रो की विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो के अधिकारियों के मुताबिक आम दिनों में भी पतंग उड़ाने के कारण कभी-कभार ऐसे एक-दो मामले सामने आते थे लेकिन बंद की वजह से खाली लोग जमकर पतंगबाजी का लुत्फ ले रहे हैं और इस वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामलों में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने 'भाषा' से विशेष बातचीत में कहा, “लोग नए कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लगाए गए देशव्यापी बंद के दौरान धातु के धागों/तारों और चाइनीज मांझे का उपयोग करते हुए संचालित मेट्रो कॉरिडोर के आस-पास पतंग उड़ाने से बचें। क्योंकि 25000 वाट के वोल्टेज की धारा प्रवाह वाली ‘ओवर हेड इक्विपमेंट’ (ओएचई) से दुर्घटना भी हो सकती है और लोग इसका शिकार होकर घायल भी हो सकते है।”

उन्होंने बताया कि मेट्रो कॉरिडोर के आसपास निशातगंज, बादशाह नगर और आलमबाग से सटे कई इलाकों में आजकल काफी लोग पतंग उड़ाते हैं। लखनऊ मेट्रो 25000 वोल्ट की धाराप्रवाह वाले ओवर हेड इक्विपमेंट की सहायता से चलती है, यदि किसी पतंगबाज कि डोर इसके संपर्क में आती है तो ओएचई ट्रिप कर जाती है जिसके परिणाम स्वरूप मेट्रो संचालन में तो बाधा उत्पन्न होती है साथी झटका लगने के कारण वह व्यक्ति भी दुर्घटना का शिकार हो सकता है।

उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों भी ओएचई ट्रिपिंग की ऐसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं जिसके कारण मेट्रो स्टेशनों की सेवाएं बाधित हो रही और यह सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान के अलावा बेहद जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। कई मौकों पर तो धातु के धागे/तार ओएचई के तारों में उलझे भी पाए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि अभी तो बंद के कारण आम जनता के लिये तो मेट्रो ट्रेनें नहीं चल रही हैं लेकिन मेट्रो स्टेशनों पर अन्य काम हो रहे हैं और प्रतिदिन सुबह शाम एक-एक ट्रेन चलाकर परीक्षण भी लगातार किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि यूपीएमआरसी, सार्वजनिक हित में लखनऊ के लोगों से कहना चाहता है कि बंद के दौरान और उसके बाद भी वे सीसीएस एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक मेट्रो के संचालित कॉरीडोर के आसपास के इलाको में पतंगें उड़ाने से बचें और धातु के धागों/तार या चीनी मांझे का उपयोग करके पतंग उड़ाने की किसी भी प्रकार की खतरनाक गतिविधि में लिप्त न हो और सतर्क रहें। यूपीएमआरसी नियमित रूप से मेट्रो कॉरिडोर के पास पतंग उड़ाने की दुष्परिणामों के बारे में जागरुकता अभियान चलाता आया है, ताकि मेट्रो की संपत्ति को होने वाले नुकसान के साथ-साथ ऐसी दुर्घटनाओं को भी रोका जा सके। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशलखनऊमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां