लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एमपी में कोरोना कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर 9228, 399 लोगों की मौत, जानिए इंदौर सहित अन्य जिलों का हाल

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 6, 2020 21:23 IST

मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना से 399 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है. प्रदेश में आज कोरोना से 230 लोग  ठीक हुए. इसके साथ ही  प्रदेश में अब तक 6108 कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं. भोपाल में आज कोरोना संक्रमितों  के 51 मामले सामने आए.

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल में आज उच्चशिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की कोरोना से मृत्यु हुई. भोपाल में अब तक कोरोना से 62 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. इसके साथ ही भोपाल में आज 40 लोग कोरोना से ठीक होकर घर चले गए.

भोपालः मध्य प्रदेश में आज कोरोना के  232 नए मरीज मिले. इसके साथ ही मध्य प्रदेश में  कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 9228 हो गई है. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कोरोना से 15 लोगों की मृत्यु हुई.

इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना से 399 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है. प्रदेश में आज कोरोना से 230 लोग  ठीक हुए. इसके साथ ही  प्रदेश में अब तक 6108 कोरोना से ठीक होकर घर जा चुके हैं. भोपाल में आज कोरोना संक्रमितों  के 51 मामले सामने आए.

आज तक राजधानी भोपाल में कोरोना के  1733  मरीज सामने आ चुके हैं. भोपाल में आज उच्चशिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की कोरोना से मृत्यु हुई. राजधानी भोपाल में अब तक कोरोना से 62 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. इसके साथ ही भोपाल में आज 40 लोग कोरोना से ठीक होकर घर चले गए.

इसके साथ ही भोपाल में कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या 1197 हो गई है. राजधानी में लगातार कोरोना मरीजों के मिलने से प्रशासन के तमाम अफसरों से लेकर मंत्रालय तक हड़कंप की स्थिति है. राजधानी में चार दिन में 206 मरीज मिले हैं.

शनिवार को आई रिपोर्ट में जो 39 नए कोरोना पाजिटिव मिले हैं. उनमें सबसे अधिक 11 बाणगंगा क्षेत्र से मिले हैं. मरीजों में दो साल की बच्ची भी शामिल हैं. सीआरपीएफ कैंप में संक्रमण पहुंचने पर हड़कंप मच गया है.  बंगरसिया स्थित सी आरपीएफ कैंप में एक जवान पाजिटिव आया है.

इंदौर में आज 35 नए मरीज मिलने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर  3722 हो गई है.इंदौर में आज 4 लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई. इसके साथ ही इंदौर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 153 हो गई है.  इंदौर में आज 81 लोग लोग कोरोना से ठीक होकर घर चले गए . इसके साथ ही इंदौर में कोरोना से  ठीक  होने वालों की   संख्या 2324हो गई है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसशिवराज सिंह चौहानभोपालइंदौरउज्जैनसीओवीआईडी-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां