लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: महाराष्ट्र में कोविड-19 से प्रभावित शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है

By भाषा | Updated: April 26, 2020 15:04 IST

महाराष्ट्र सरकार राज्य के कोरोना वायरस से प्रभावित शहरी इलाकों में लॉकडाउन को तीन मई के बाद भी बढ़ा सकती है। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद और अमरावती शहरों के बाहर के इलाकों में स्थिति पर करीब से नजर रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार राज्य के कोरोना वायरस से प्रभावित शहरी इलाकों में लॉकडाउन को तीन मई के बाद भी बढ़ा सकती है।राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद और अमरावती शहरों के बाहर के इलाकों में स्थिति पर करीब से नजर रखी है।

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार राज्य के कोरोना वायरस से प्रभावित शहरी इलाकों में लॉकडाउन को तीन मई के बाद भी बढ़ा सकती है। राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार मुंबई, पुणे, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद और अमरावती शहरों के बाहर के इलाकों में स्थिति पर करीब से नजर रखी है। उन्होंने कहा, “शहर ही हैं जहां कोविड-19 के ज्यादा मामले हैं। अगर राज्य को बंद के मौजूदा सख्त नियमों में छूट देनी होगी तो यह राज्य के ग्रामीण और कम प्रभावित इलाकों में दी जाएगी। हालांकि हम इसे देख रहे हैं क्योंकि ग्रामीण और शहरी इलाके जुड़े हुए हैं।”

पुणे जिले के ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 के न्यूनतम मामलों के बावजूद, वहां उद्योगों को शुरू नहीं किया गया है क्योंकि उनमें काम करने वाले ज्यादातर लोग शहरों में रह रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि हमें चीजों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक जिले या जिलावार कुछ योजनाओं पर काम करना होगा। प्रशासन को समाधान तलाशने के लिए और समय की जरूरत है इसलिए इस बात की संभावना कम है कि राज्य के सभी हिस्सों में तीन मई के बाद बंद के प्रतिबंध हटा लिए जाएंगे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामलों की संख्या घट नहीं रही है। टोपे ने कहा, “राज्य को अब भी उस चरण में पहुंचना है जहां कोरोना वायरस मामलों की संख्या स्थिर हो। तब तक, हम लोगों को बड़ी संख्या में सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र होने की अनुमति देने का जोखिम नहीं ले सकते। हालांकि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तीन मई को राष्ट्रव्यापी बंद की अवधि खत्म होने के बाद फैसला करेगी कि क्या करना है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?