लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: शराबियों की मदद को सामने आई केरल सरकार, डॉक्टर की पर्ची दिखाकर मिलेगी मदिरा

By भाषा | Updated: March 31, 2020 18:12 IST

केरल में शराब ना मिलने के कारण शारीरिक और मानसिक परेशानियां झेल रहे लोगों को ‘‘सीमित’’ और ‘‘निर्धारित’’ मात्रा में शराब दी जाएगी। इसके लिए...

Open in App

केरल सरकार ने उन लोगों को शराब खरीदने के लिए विशेष पास जारी करने का फैसला किया है जो बुरी तरह शराब के आदी हैं और जिन्हें लॉकडाउन के कारण शराब नहीं मिल पा रही है और इसके चलते उन्हें भारी मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में जारी 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान केरल सरकार ने शराब पीने वाले कुछ लोगों को विशेष पास देने का फैसला किया है। सरकार ने सोमवार रात यह आदेश जारी किया।

आदेश में कहा कि शराब ना मिलने के कारण शारीरिक और मानसिक परेशानियां झेल रहे लोगों को ‘‘सीमित’’ और ‘‘निर्धारित’’ मात्रा में शराब दी जाएगी। आदेश में कहा, ‘‘ अगर किसी व्यक्ति को डॉक्टर ने इन लक्षणों से पीड़ित बताया तो ही उसे सीमित मात्रा में शराब दी जाएगी।’’

आदेश में कहा गया है कि इसके लिए शराब की दुकानों को खोलने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर की पर्ची को समीप के आबकारी कार्यालय में दिखाना होगा जहां से उन्हें शराब दी जाएगी। इस बीच, केरल गवर्नमेंट मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (केजीएमओए) ने सरकार के इस आदेश के खिलाफ एक अप्रैल को काला दिवस मनाने का फैसला किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं