लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार ने लिया फैसला, एक जून से खुलेंगे मंदिर, मंत्री ने कहा-52 मंदिरों के लिए कल से ऑनलाइन सेवा बुकिंग शुरू

By भाषा | Updated: May 26, 2020 21:17 IST

कर्नाटक सरकार ने 1 जून से मंदिरों को खोलने का फैसला किया है। मानक संचालन प्रोटोकॉल (SOP) का पालन करना जरूरी होगा। हम 31 मई तक आवश्यक व्यवस्था करेंगे, 52 मंदिरों के लिए कल से ऑनलाइन सेवा बुकिंग शुरू होगी : मुजराई विभाग के राज्य मंत्री, कोटा श्रीनिवास पुजारी

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि चूंकि ट्रेन, उड़ान सेवाएं, वाहन आवागमन शुरू हो गया है और होटलों के जल्द शुरू होने की उम्मीद है।मंत्री ने कहा, ‘‘मंदिर पूजा और दैनिक संस्कार के लिए खुलेंगे और हम मंदिरों में मेले और कार्यक्रमों की अनुमति नहीं देंगे।’’

बेंगलुरुः कर्नाटक के मंत्री के. श्रीनिवास पुजारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मंदिर एक जून से जनता के लिए खोल दिये जाएंगे जो कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के चलते दो महीने से अधिक समय से श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं।

हिंदू धार्मिक संस्थान एवं धर्मार्थ दान (मुजरई) मामलों के मंत्री पुजारी ने कहा, ‘‘मुजरई विभाग के संबंध में मुख्यमंत्री के साथ चर्चा हुई थी, उस दौरान मंदिरों को एक जून से खोलने का निर्णय किया गया था।’’ उन्होंने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि योजना मंदिरों के एक बार फिर खुलने के बाद वहां सभी सेवाओं की अनुमति देने की है, लेकिन स्थिति के अनुसार वे उसे कुछ सीमित कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस पर निर्णय करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि चूंकि ट्रेन, उड़ान सेवाएं, वाहन आवागमन शुरू हो गया है और होटलों के जल्द शुरू होने की उम्मीद है, कई श्रद्धालु मंदिरों को खोलने की मांग कर रहे थे। मंत्री ने कहा, ‘‘मंदिर पूजा और दैनिक संस्कार के लिए खुलेंगे और हम मंदिरों में मेले और कार्यक्रमों की अनुमति नहीं देंगे।’’

राज्य में 34 हजार से अधिक मंदिर हैं जो मुजरई विभाग के तहत आते हैं। अधिकारियों ने हाल ही में पीटीआई को बताया था कि विभाग एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने की योजना बना रहा है, जिसका अनुपालन लॉकडाउन के बाद मंदिरों के जनता के लिए फिर से खुलने पर करने की आवश्यकता होगी।

कोविड-19 : कर्नाटक में 100 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2282 हुयी

कर्नाटक में कोरोना वायरस के संक्रमण के 100 ताजा मामले सामने आये हैं जिसके साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 2282 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। कर्नाटक सरकार की ओर से जारी दोपहर के बुलेटिन में कहा गया कि इस बीमारी से राज्य में अबतक 44 मरीजों की मौत हो गयी है जबकि 722 संक्रमितों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अभी 1514 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 17 मरीजों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी गई। इसके अनुसार 100 नये मामलों में से 46 संक्रमित व्यक्ति ऐसे हैं जो पड़ोसी महाराष्ट्र से वापस आये हैं, 21 तमिलनाडु से, 13 झारखंड से और एक गुजरात से आया है। चार अन्य कतर से आये हैं ।

बुलेटिन के अनुसार बाकी मामलों में दस ऐसे लोग हैं जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण की चपेट में आये हैं, दो को इन्फ्लुएंजा की तरह की बीमारी है जबकि एक का एसएआरआई का इतिहास है। दो मरीजों के संपर्क का पता लगाया जा रहा है। प्रदेश के जिन जिलों में नये मामले आये हैं उनमें चित्रदुर्ग में 20, यादगिर में 14, बेलगावी एवं हासन में 13-13 मामले, दाावणगेरे में 11, बीदर में 10, विजयपुरा में पांच, दक्षिण कन्नडा एवं उडुपी में तीन तीन मामले, बेंगलुरु शहरी एवं कोलार में दो दो तथा बागलकोट, चिकबल्लापुरा, कोपल एवं बेल्लारी में एक एक मामला शामिल है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह