लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के बीच दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को चरणबद्ध वापसी कराने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बनाई योजना

By भाषा | Updated: May 3, 2020 16:34 IST

कोविड-19 (COVID-19) लॉकडाउन को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दूसरे राज्यों में फंसे छात्रों और प्रवासी मजदूरों समेत सभी निवासियों को चरणबद्ध तरीके से वापसी कराने की योजना बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देकठुआ जिले के लखनपुर में 21 दिन तक पृथक रखने की भी घोषणा की।25 अप्रैल से दो मई के बीच 18,000 से अधिक स्थानीय लखनपुर पहुंचे और इनमें से ज्यादातर लोग हिमाचल प्रदेश से पहुंचे हैं।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 (COVID-19) लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे केंद्र शासित प्रदेश के छात्रों और प्रवासी मजदूरों समेत सभी निवासियों की चरणबद्ध तरीके से वापसी के लिए योजना बनाई है। एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रशासन ने कहा कि लौटने वाले सभी लोगों की कोरोना वायरस के लिए जांच की जाएगी। 

उसने प्रशासन की पूर्व अनुमति के बिना लौटने वाले सभी लोगों को कठुआ जिले के लखनपुर में 21 दिन तक पृथक रखने की भी घोषणा की। अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए की बैठक के दौरान ये फैसले लिए। सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे छात्रों तथा मजदूरों को नियंत्रित एवं नियमित तरीके से वापस लाने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। 25 अप्रैल से दो मई के बीच 18,000 से अधिक स्थानीय लखनपुर पहुंचे और इनमें से ज्यादातर लोग हिमाचल प्रदेश से पहुंचे हैं। 

पहले चरण में पंजाब और हिमाचल प्रदेश से छात्रों तथा मजदूरों को लाया जाएगा और इसके बाद अन्य राज्यों से। मुख्य सचिव ने कहा, ‘‘जो लोग बिना अनुमति के केंद्र शासित प्रदेश में प्रवेश करेंगे उन्हें लखनपुर, कठुआ में 21 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से पृथक केंद्र भेजा जाएगा।’’ प्रशासन ने लोगों के सुचारू प्रवेश और आवाजाही के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। 

मुख्य सचिव ने मंडल आयुक्तों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि लौटने वाले सभी लोगों का कम्प्यूटर पर उचित रिकॉर्ड रखा जाए और एक व्यवस्था बनाई जाए ताकि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से हो। मुख्य सचिव ने जिलों में पृथक केंद्रों की भी समीक्षा की और उपायुक्तों को सभी उपलब्ध ढांचों का इस्तेमाल कर गांव के स्तर पर अतिरिक्त पृथक केंद्र बनाने का निर्देश दिया।

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरसीओवीआईडी-19 इंडियालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया