लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाया गया, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने लिया फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2020 00:30 IST

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। तेलंगाना में 29 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राव ने संवाददाताओं से कहा कि पूरे राज्य में रात में कर्फ्यू जारी रहेगा।

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के चलते तेलंगाना में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा गई है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है। तेलंगाना में 29 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

बता दें कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद एक हजार पार कर चुकी है। इससे पहले खबर आई थी कि के चंद्रशेखर राव की कैबिनेट पांच मई को लॉकडाउन में ढील देने को लेकर चर्चा करेगी। अब सूबे में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, तेलंगाना मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राव ने संवाददाताओं से कहा कि पूरे राज्य में रात में कर्फ्यू जारी रहेगा। पिछले महीने भी केंद्र द्वारा देशव्यापी लॉकडाउन के तीन मई तक बढ़ाए जाने से पहले ही तेलंगाना सरकार ने राज्य में लॉकडाउन सात मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी थी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियातेलंगानाके चंद्रशेखर रावकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों