लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भारत समेत विश्व के करीब 42 देशों में लॉकडाउन, 2.6 अरब लोगों से बंदी का पालन करने की अपील

By भाषा | Updated: March 25, 2020 05:49 IST

ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और स्पेन, अमेरिका के कोलंबिया, नेपाल, इराक और मेडागास्कर समेत विश्व के करीब 42 देशों में लॉकडाउन शुरू हो चुका है। भारत और न्यूजीलैंड इस सूची में शामिल होने वाले सबसे नए देश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन उपायों को लागू किए जाने के साथ ही पूरी दुनिया की 2.6 अरब से अधिक आबादी प्रतिबंधों के दायरे में आ गयी है।संयुक्त राष्ट्र के अनुसार साल 2020 में विश्व की आबादी 7.8 अरब है और विश्वभर में लॉकडाउन होने के बाद 2 .6 अरब से अधिक आबादी अपने अपने घरों में कैद हो गई है।

भारत द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन उपायों को लागू किए जाने के साथ ही पूरी दुनिया की 2.6 अरब से अधिक आबादी प्रतिबंधों के दायरे में आ गयी है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार साल 2020 में विश्व की आबादी 7.8 अरब है और विश्वभर में लॉकडाउन होने के बाद 2 .6 अरब से अधिक आबादी अपने अपने घरों में कैद हो गई है।

ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और स्पेन, अमेरिका के कोलंबिया, नेपाल, इराक और मेडागास्कर समेत विश्व के करीब 42 देशों में लॉकडाउन शुरू हो चुका है। भारत और न्यूजीलैंड इस सूची में शामिल होने वाले सबसे नए देश हैं।

इन अधिकतर देशों में लोग अभी भी काम पर जाने, भोजन या जरूरत का अन्य सामाान खरीदने या डाक्टरों के पास जाने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। कम से कम पांच देशों ने अपने अपने नागरिकों से कहा है कि वे घरों के भीतर ही रहें और अपनी आवाजाही को सीमित कर दें। इन देशों की कुल आबादी करीब 22 करोड़ 26 लाख है।

हालांकि अभी इन देशों ने अपने नागरिकों पर इसे जबरन लागू नहीं किया है और न ही किसी प्रकार की सजा की चेतावनी ही दी है। इन देशों में ईरान, जर्मनी और कनाडा शामिल हैं।

हालांकि कम से कम 15 देशों ने अपने अपने क्षेत्रों में शाम कर्फ्यू लगा दिया है। इन देशों में करीब 18 करोड़ 90 लाख की आबादी है। इनमें सउदी अरब, आइवरी कोस्ट, चिली, फिलीपीन की राजधानी मनीला और सर्बिया शामिल हैं।

मिस्र में बुधवार से कर्फ्यू लागू हो जाएगा। कुछ देशों ने अपने मुख्य नगरों को सील कर दिया है जहां आवाजाही पर पूरी तरह रोक है। इनमें बुल्गारिया का सबसे बड़ा शहर अल्माटी, कजाख्स्तान में नूर सुल्तान तथा अजरबैजान में बाकू शहर शामिल है। इन सभी देशों की कुल आबादी करीब एक करोड़ से ज्यादा है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाफ़्रांसइटलीअमेरिकालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां