लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट में प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा पर सुनवाई, सरकार ने कहा- अब तक 91 लाख प्रवासियों को उनके राज्य पहुंचाया गया

By विनीत कुमार | Updated: May 28, 2020 14:13 IST

सुप्रीम कोर्ट में प्रवासी श्रमिकों की मौजूदा हालत पर केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया कि सभी प्रयास अभी जारी रहेंगे। सरकार की ओर से कहा गया कि जब तक एक भी प्रवासी बाकी रहता है तब तक वो अपने प्रयास या ट्रेन सेवाओं को नहीं रोकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- 1 मई से अब तक 91 लाख प्रवासियों को उनके गृह राज्य पहुंचाया गयाकेंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषाह मेहता ने ये भरोसा दिलाया कि अन्य प्रवासियों को पहुंचाने का प्रयास भी जारी रहेगा

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि अब तक 91 लाख प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य पहुंचाया गया है। कोरोना वायरस के कारण देश में लागू लॉकडाउन के बीच मजदूरों की दशा पर सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषाह मेहता ने ये बात कही।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले का संज्ञान लिया था, जिसके बाद इस पर गुरुवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने कहा- 'उत्तर प्रदेश और बिहार से 80 प्रतिशत से ज्यादा प्रवासी हैं। अब तक 91 लाख प्रवासियों को शिफ्ट किया जा चुका है।'

सरकार की ओर से साथ ही कहा गया कि जब तक एक भी प्रवासी बचा रहता है तब तक वो अपने प्रयास या ट्रेन सेवाओं को नहीं रोकेगी। तुषार मेहता ने कोर्ट से ये भी कहा ये अभूतपूर्व स्थिति है और इसलिए सरकार भी अभूतपूर्व कदम उठा रही है।

इससे पहले मंगलवार को कोर्ट ने श्रमिकों की हालत पर संज्ञान लेते हुए कहा था कि राज्य और केंद्र सरकार के स्तर पर कई खामियां रही और गलती हुई। 

साथ ही कोर्ट ने सभी फंसे हुए प्रवासी मजदूरों को तत्काल राहत पहुंचाने के भी निर्देश दिए थे। कोर्ट ने कहा था कि राज्य सरकारें प्रवासी मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए उठाए जा रहे कदमों को लेकर एफिडेविट फाइल करें। जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एम आर शाह की पीठ ने कामगारों की परेशानियों का संज्ञान लेते हुये केन्द्र, राज्य सरकारों और केन्द्र शासित प्रदेशों से 28 मई तक जवाब मांगा था। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां