लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: गृह मंत्रालय ने अधिकार प्राप्त समूहों का पुनर्गठन किया, इस कारण से करना पड़ा ये बदलाव

By भाषा | Updated: May 2, 2020 15:40 IST

कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच केंद्र सरकार द्वारा बनाए अधिकारियों के 11 अधिकार प्राप्त समूहों को पुन: गठित किया गया है। ये समूह आपदा प्रबंधन कानून के तहत 29 मार्च को बनाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 पर अधिकारियों के 11 अधिकार प्राप्त समूहों को पुन: गठित किया गयाकुछ सदस्यों के सेवानिवृत्त होने, कहीं और नियुक्त होने या तबादला होने के कारण बदलाव

देश में कोविड-19 से संबंधित रोकथाम के कदमों को लागू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बनाए अधिकारियों के 11 अधिकार प्राप्त समूहों को पुन: गठित किया गया है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सबसे पहले ये समूह आपदा प्रबंधन कानून के तहत 29 मार्च को बनाए गए थे। कुछ सदस्यों के सेवानिवृत्त होने, कहीं और नियुक्त होने या तबादला होने के कारण इन समूहों का पुन: गठन किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने अधिकार प्राप्त समूहों के पुनर्गठन का आदेश शुक्रवार को जारी किया। उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 से संबंधित गतिविधियों की योजना और उनका कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के तहत अधिकार प्राप्त समूहों का पुनर्गठन किया गया।’’

आदेश के अनुसार, उनके नियम एवं शर्ते पहले की तरह होंगी। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को गैर-कोविड अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पीपीई के तर्कसंगत उपयोग के लिए भी अतिरिक्त गाइडलाइंस जारी की थी। इसके अनुसार हल्के, मध्यम और सर्वाधिक खतरे वाले इलाकों में किस तरह के पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, इसका निर्देश दिया गया था।

शुक्रवार को केंद्र सरकार ने देश भर में लॉकडाउन को भी दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया। अब ये 17 मई तक लागू रहेगा। इसके साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जिले का वर्गीकरण रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में किया गया।

देश में लागू लॉकडाउन के दूसरे चरण के समाप्त होने से पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में 130 जिलों को रेड जोन, 284 को ऑरेंज जोन और 319 को ग्रीन जोन घोषित किया। इन इलाकों में कोविड-19 मामलों की संख्या, मामलों के दोगुना होने की दर, जांच की क्षमता और निगरानी एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर इन्हें श्रेणीबद्ध किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?