लाइव न्यूज़ :

UP Lockdown Extension: कोरोना के बढ़ते मामलों पर उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, दो दिन और रहेगा लॉकडाउन

By अमित कुमार | Updated: May 3, 2021 18:40 IST

प्रदेश के बड़े शहरों में इस वक्त ऑक्सीजन, बेड्स की किल्लत है। लखनऊ, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा, गाजियाबाद में लोगों को बेड नहीं मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य की योगी सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए कई तरह के सख्त कदम उठा रही है। सरकार ने प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग की स्पीड को भी तेज कर दिया गया है। राज्य में अब तक 4,10,64,661 से ज्यादा लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में लॉकडाउन दो दिन और बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश में अब मंगलवार, बुधवार भी लॉकडाउन रहेगा। जो गुरुवार सुबह 7 बजे खुलेगा। बता दें कि सरकार ने पहले पूरे राज्य में वीकेंड यानी शनिवार और रविवार लॉकडाउन का ऐलान किया था लेकिन हर रोज़ बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे दो दिन की बजाए तीन कर दिया था और अब नए आदेश के मुताबिक 2 दिन और बढ़ा दिया गया है।

अब राज्य में शुक्रवार शाम 8 बजे से लेकर गुरुवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति का बेवजह बाहर निकलना बंद होगा। बाजार बंद रहेंगे, साप्ताहिक मार्केट नहीं लगेंगी। जरूरी क्षेत्र के लोगों को छूट रहेगी और परिवहन भी जारी रहेगा। तमाम पाबंदियों के बाद भी यूपी में कोरोना का कहर रुक नहीं रहा है।कोरोना केस को लेकर यूपी में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 

कभी मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है तो कभी पॉजिटिव की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बीच-बीच में कोरोना केसों में गिरावट भी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को पिछले दो दिनों के मुकाबले कोरोना केस में मामूली राहत देखने को मिली है। 24 घंटे में प्रदेश के अंदर 30,983 नये मरीज पाए गये। वहीं 290 संक्रमितों की मौत हुई है। र अब तक कुल 13,162 संक्रमित अपनी जान गंवा चुके हैं। क कुल मामलों की संख्या 13,13,361 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो