लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: दिल्ली वासियों ने 10 दिन में गटक ली 170 करोड़ रुपये की शराब

By भाषा | Updated: May 16, 2020 06:54 IST

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सरकार द्वारा ''ई-टोकन प्रणाली'' लागू करने के बाद शराब की बिक्री बढ़नी शुरू हो गई, जिसके तहत लोगों को दुकानों से शराब खरीदने के लिये तय समय दिया जाता है। नौ मई को शराब की सबसे अधिक 18.23 करोड़ रुपये की बिक्री हुई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली वासियों ने चार मई को शराबघर खुलने के बाद दस दिन के भीतर ही 170 करोड़ रुपये की दारू गटक ली। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार को शराब की बिक्री पर विशेष कोरोना शुल्क लगाने से 70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई है।

दिल्ली वासियों ने चार मई को शराबघर खुलने के बाद दस दिन के भीतर ही 170 करोड़ रुपये की दारू गटक ली। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार को शराब की बिक्री पर विशेष कोरोना शुल्क लगाने से 70 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई हुई है।

दिल्ली सरकार ने चार मई को लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होने के साथ ही 150 सरकारी शराब घरों को खोलने की अनुमति दे दी थी। इसके अगले दिन उसने शराब के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर 70 फीसदी ''विशेष कोरोना शुल्क'' लगा दिया था।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सरकार द्वारा ''ई-टोकन प्रणाली'' लागू करने के बाद शराब की बिक्री बढ़नी शुरू हो गई, जिसके तहत लोगों को दुकानों से शराब खरीदने के लिये तय समय दिया जाता है।

नौ मई को शराब की सबसे अधिक 18.23 करोड़ रुपये की बिक्री हुई। 8 मई को लोगों ने 15.8 करोड़ रुपये की शराब खरीदी। लॉकडाउन के तीसरे चरण के पहले दिन यानि चार मई को 5.19 करोड़ रुपये की शराब बिकी, तबतक ई-टोकन प्रणाली शुरू नहीं हुई थी।

पांच मई को 4.49 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। दिल्ली वालों ने 13 मई को 9.72 करोड़ रुपये की शराब गटकी तो उसके अगले दिन 7.92 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनादिल्लीशराबलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां