लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: मनीष सिसोदिया की दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को दो टूक- 'लॉकडाउन में फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं'

By विनीत कुमार | Updated: April 17, 2020 13:15 IST

Coronavirus lockdown: मनीष सिसोदिया ने कहा कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि कई स्कूल मनमानी तरीके से फीस ले रहे हैं। साथ ही ट्रांसपोर्टेशन फीस भी वसूला जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने को लेकर किया आगाहसिसोदिया ने कहा कि कई स्कूल ट्रांसपोर्टेशन फीस वसूल रहे हैं, प्राइवेट स्कूलों को इतना गिरने की जरूरत नहीं

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगाह किया है कि कोई भी स्कूल फीस नहीं बढ़ाए। मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें ये जानकारी मिली है कि कई स्कूल मनमाने तरीके से फीस ले रहे हैं।

सिसोदिया ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान निजी स्कूल मासिक रूप से ट्यूशन फीस ही ले सकते हैं। साथ ही स्कूलों को अनुबंध वाले और पूर्णकालिक स्टाफ दोनों को वेतन देना अनिवार्य होगा।

मनीष सिसोदिया ने कहा, 'मेरे संज्ञान में ये बात आयी हैं कि कई स्कूल मनमानी तरीके से फीस ले रहे हैं, स्कूल बंद होने के बावजूद ट्रांसपोर्टेशन फीस वसूल रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों को इतना नीचे गिरने की जरूरत नही है। भले ही वे प्राइववेट स्कूल हों या सरकारी, वे फीस नहीं बढ़ा सकते।' 

सिसोदिया ने आगे कहा- 'सरकार ने आज फैसला लिया है किसी भी निजी स्कूल को (वो चाहे सरकारी जमीन पर बना हो या गैर सरकारी जमीन पर) फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सरकार से पूछे बिना कोई भी स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकता।'

साथ ही सिसोदिया ने ये भी साफ किया कि कोई भी स्कूल 3 महीने की फीस नहीं मांगेगा। सिसोदिया के अनुसार 'केवल एक महीने की ट्यूशन फीस मांगी जा सकती हैं। जो ऑनलाइन एजुकेशन दी जा रही है वो सभी बच्चों को देनी होगी, जो माता-पिता फीस नहीं दे पा रहे हैं उनके बच्चों को भी। कोई भी स्कूल ट्रांसपोर्टेशन फीस और कोई अन्य फीस चार्ज नहीं करेगा।'

टॅग्स :कोरोना वायरसमनीष सिसोदियादिल्लीकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं