लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना का प्रकोप, राजभवन में पसरा कोविड-19, 57 जवानों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: June 26, 2020 15:20 IST

कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप के चलते राजभवन सुरक्षा में लगे 7वीं बटालियन के 57 जवानों को मुगालिया छाप स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट करा दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देअब तक राजभवन के 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके है. इनमें से अधिकांश राजभवन की सुरक्षा में लगे एसएफ के जवान है.इसी के साथ ही बैरक और उसके आस-पास के क्षेत्र को  जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट घोषित कर दिया है.

भोपालः राजभवन मध्य प्रदेश में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजभवन की सुरक्षा में लगे 5 एस.ए.एफ. जवान कोरोना संक्रमित पाए गए थे.

इसके साथ ही अब तक राजभवन के 37 लोग कोरोना पाजिटिव पाए जा चुके हैं. कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप के चलते राजभवन सुरक्षा में लगे 7वीं बटालियन के 57 जवानों को मुगालिया छाप स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में शिफ्ट करा दिया है.

दरअसल अब तक राजभवन के 37 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके है. इनमें से अधिकांश राजभवन की सुरक्षा में लगे एसएफ के जवान है. इसके कारण एसएएफ जवानों बैरकों को सैनिटाइज कर बंद कर दिया गया है. इसी के साथ ही बैरक और उसके आस-पास के क्षेत्र को  जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट घोषित कर दिया है.

आज आई रिपोर्ट में राजधानी में 44 नए कोरोना पाजिटिव मिले हैं. इसके साथ भोपाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2677 हो गई है. राजधानी भोपाल में कोरोना के संक्रमण से अब तक 94 लोगों की मृत्यु हो चुकी है.

भोपाल में आज कोरोना के संक्रमण से मुक्त हुए भोपाल के 49 लोगों को चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. इसके साथ ही सागर के एक व्यक्ति को भी ठीक होने पर चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को लेकर सतर्कता बरतते हुए राज्य में भिंड और मुरैना जिलों में राजस्थान से आने वाले लोगों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा