लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन के बीच बीपीएल परिवारों को दिया जा रहा है मुफ्त राशन, कई इलाके हैं सील

By भाषा | Updated: April 18, 2020 14:28 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हुए लॉकडाउन के बीच गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन मुफ्त में राशन मुहैया करा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेवल उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा है जिनके पास पास हैं।जिन स्थानों को निरुद्ध क्षेत्र अथवा रेड जोन घोषित किया गया है उन्हें पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

श्रीनगर: कोरोना वायरस (Coronavirus) को फैलने से रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर में लोगों की आवाजाही और उनके एक स्थान पर इकट्ठा होने की पाबंदियों का दूसरा महीना शनिवार (18 अप्रैल) से शुरू हो गया। प्रशासन गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को मुफ्त में राशन मुहैया करा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घाटी के अधिकतर स्थानों में मुख्य सड़कों को बंद कर दिया है साथ ही लोगों की आवाजाही रोकने तथा बंद का सख्ती से पालन कराने के लिए कई स्थानों पर अवरोधक लगाए हैं। 

उन्होंने बताया कि केवल उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा है जिनके पास पास हैं। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों को निरुद्ध क्षेत्र अथवा रेड जोन घोषित किया गया है उन्हें पूरी तरह से सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी में 80 रेज जोन हैं और 42 दिन तक ये रेड जोन ही रहेंगे।

उन्होंने बताया कि अगर इसके बाद उन स्थानों पर कोविड-19 (COVID-19) के नए मामले सामने आते हैं तो अगले 42 दिन तक इन्हें फिर से रेज जोन बनाया जाएगा। घाटी भर में सभी दुकानें बंद हैं और यातायात बंद हैं। केवल दवा की दुकानों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को ही खोलने की इजाजत है। केंद्र शासित प्रदेश में संकमण के मामले बढ़कर 328 हो गए हैं। 

जम्मू-कश्मीर में पांच मरीजों की मौत हो गई है और 42 उपचार के बाद ठीक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 59,000 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है। उनमें वे लोग शामिल हैं जो या तो सरकार द्वारा स्थापित पृथकवास में हैं अथवा घरों में अलग रह रहे हैं। दूसरे महीने के लिए अनाज देने का काम शनिवार से शुरू हो रहा है और इसे दो सप्ताह मे पूरा कर लिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि जारी हालात और पाबंदियों को देखते हुए गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को मुफ्त में अनाज मुहैया कराया जाएगा। इस योजना से छह लाख लोगों को फायदा पुहंचेगा और इसमें प्रति व्यक्ति प्रति माह पांच किलो चावल दिया जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है